Daily Horoscope
✕

महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 3 जून 2024 (15:58 IST)
कोलकाता। कोलकाता के चितपुर इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को 2 महिलाओं के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के लिए सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुइपुर में चुनाव ड्यूटी से लौट रहा जवान रविवार रात को कोलकाता रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से उसे एक विशेष ट्रेन पकड़नी थी।

ALSO READ: MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR
 
अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को आरोपी स्टेशन से सटे एक घर के भीतर कथित रूप से घुस गया और अंदर सो रही 2 बहनों से छेड़छाड़ की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिलाओं की चीख सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और भागने की कोशिश कर रहे सीआरपीएफ जवान को पकड़ने में कामयाब रहे। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और हमारे अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ALSO READ: EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
 
उन्होंने बताया कि दोनों बहनों की शिकायत के आधार पर चितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीआरपीएफ पश्चिम बंगाल सेक्टर के महानिरीक्षक बीरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि अर्द्धसैनिक बल ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है और अगर जवान दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ 'आवश्यक कार्रवाई' की जाएगी। शर्मा ने कहा कि हमने जांच शुरू कर दी है। अगर वह (आरोपी जवान) दोषी पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी। बल इस तरह के किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख