Hanuman Chalisa
✕

कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, ASP समेत 5 जवान जख्‍मी

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (15:12 IST)
Kulgam encounter : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आदिगाम देवसर गांव में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में सेना के 3 जवानों और कश्‍मीर पुलिस के एएसपी रैंक के अधिकारी समेत 5 सैनिक जख्‍मी हो गए थे। ALSO READ: जम्मू में PM मोदी को याद आई सर्जिकल स्ट्राइक, कहा 3 खानदानों से लोग त्रस्त
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवसर गांव में सुरक्षा बलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
 उन्‍होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की ओर तलाशी तेज की, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
 
 
इससे पहले पुलिस ने बताया था कि शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम चार सुरक्षा बलों के जवान और एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद जिले के देवसर इलाके के आदिगाम गांव में गोलीबारी शुरू हो गई।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास आवारा गोली लगने से अतिरिक्त एसपी (यातायात) मुमताज अली को मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियान में शामिल चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों का सैनिक अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta  
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

इंदौर के सारांश जैन ने रणजी में झटके 7 विकेट, म.प्र को दिलाई 162 रनों की बढ़त

डॉ. अशोक भार्गव अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित

वाणी साहित्य उत्सव 2026 इंदौर में 29 से 31 अक्टूबर को, साहित्य, संस्कृति और विचारों का राष्ट्रीय संगम

अगला लेख