Hanuman Chalisa
✕

अब बैंक मैनेजर के हत्यारे समेत 2 आतंकी ढेर

Updated: बुधवार, 15 जून 2022 (08:51 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने कुछ दिन पहले एक बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल आतंकी समेत दो आतंकियों को आज ढेर कर दिया। शोपियां के कांजीलउर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्करे तौयबा से जुड़े दो आतंकी मारे गए।
 
मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। यह लश्करे तौयबा आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था और दो जून को बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल था। इसके अलावा दूसरे आतंकी की पहचान तुफैल गनी के रूप में हुई है। उसके पास से एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है।
 
पुलिस ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकवादियों में वह आतंकी भी शामिल है जिसने इलाका-ए-देहाती बैंक के मैनेजर राजस्थान निवासी विजय कुमार की हत्या की थी।
 
कुलगाम में दो जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या कर दी गई थी। आतंकवादियों ने उन्हें दिनदहाड़े बैंक के अंदर घुस कर गोली मारी थी। अब सुरक्षाबलों ने इस हत्याकांड का बदला ले लिया है।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख