ganesh chaturthi

शिवसेना से अयोध्या के संत नाराज, स्वामी परमहंस ने उद्धव को कहा रावण, आदित्य की तुलना मेघनाथ से

Updated: बुधवार, 15 जून 2022 (13:09 IST)
संदीप श्रीवास्तव

अयोध्या। राम नगरी के विकास के साथ - साथ राजनीति का भी अखाड़ा बनता जा रहा हैं। इसके चलते सभी राजनीतिक दलों का भविष्य अयोध्या से ही चमकता व सवंरता दिख रहा हैं। इसी के चलते शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे बुधवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्हें यहां भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच स्वामी परमहंस ने उद्धव ठाकरे को रावण व आदित्य ठाकरे को मेघनाथ की संज्ञा दी।
 
वही अयोध्या से हमेशा हिन्दुओं के लिए आवाज उठाने वाले बेबाक संत स्वामी परमहंस ने भी अपना जबरदस्त विरोध प्रकट करते हुए उद्धव ठाकरे को रावण व आदित्य ठाकरे को मेघनाथ की संज्ञा दे दीं।
 
महंत राजू दास ने शिवसेना को बताया काल नेमी: हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का बयान। घड़ियाली आंसू बहाने से नहीं है कोई फायदा। हिंदू हो चुका है सजग और सतर्क। शिवसेना के मंत्री आदित्य ठाकरे का अयोध्या दौरा पूर्णरूपेण राजनीतिक। संपूर्ण अयोध्या पट गई है पोस्टर और होर्डिंग से। अयोध्या आने वाले का स्वागत है लेकिन डुग्गी पीटकर भोंपू बजाकर पोस्टर लगाकर दौरा राजनीतिक है।
 
शिवसेना को राजू दास ने कालनेमि बताया। उन्होंने कहा कि कालनेमि से सावधान होने की है जरूरत। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने पर होती है 14 दिन की जेल और आतंकवादी वाला कानून लगाकर भेजा जाता है जेल। अयोध्या आकर आदित्य ठाकरे क्या संदेश देना चाहते हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि संजय राउत ने कल सरयू के तट पर मौजूद होने के बाद नहीं की सरयू आरती। राजू दास ने कहा ऐसे लोगों से है सावधान होने की जरूरत।
 
क्या है अयोध्या में उद्धव का कार्यक्रम : शिव सेना नेता संजय राउत के अनुसार आदित्य ठाकरे अयोध्या में हनुमान गढ़ी, रामलला का दर्शन कर रंजनभूमि के चल रहे निर्माण कार्य को भी देखेंगे। इसके बाद लक्ष्मण किला व सरयू आरती का कार्यक्रम रखा हैं।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

अगला लेख