biodatamaker
✕

अनंतनाग में 2 आतंकी ढेर, श्रीनगर में मुठभेड़ और बांडीपोरा में सर्च ऑपरेशन जारी

बडगाम में आतंकी हमले में जख्मी हुए दोनों प्रवासी नागरिकों की हालत अब बेहतर

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (12:55 IST)
Jammu Kashmir news in hindi : अनंतनाग के शंगुस इलाके के हलकान गली में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है जबकि श्रीनगर के खान्यार इलाके में तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी द्वारा गोलीबारी किए जाने के उपरांत आरंभ हुई मुठभेड़ समाचार भिजवाए जाने तक जारी थी।

बांडीपोरा में पनार इलाके में आतंकियों द्वारा 14 राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप पर हमला किए जाने के उपरांत जंगलों में भाग गए आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है। इस बीच शुक्रवार देर रात बडगाम के मागाम में आतंकी हमले में जख्मी हुए दोनों प्रवासी नागरिकों की हालत अब बेहतर बताई जा रही है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के खान्यार इलाके में आतंकियों से उस समय आज सुबह मुठभेड़ आरंभ हो गई जब तलाशी अभियान में जुटे सैनिकों पर आतंकियों ने गोलियां बरसानी आरंभ की। अधिकारियों का कहना था कि प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक ही आतंकी के शामिल होने की खबरहै जिसे जल्द ही मार गिराया जाएगा।
 
हालांकि बांडीपोरा के पनार गांव में 14 आरआर के कैंप पर गोलियां बरसा कर जंगलों की ओर भाग जाने वाले अज्ञात आतंकियों के प्रति फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी और न ही वे हाथ आए थे। हालांकि सुरक्षाबलों ने संयुक्त तौर पर इलाके में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान को तेज किया था।
 
इस बीच कल देर रात आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के दो प्रवासी श्रमिकों को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। उनकी पहचान सहारनपुर के उस्मान मलिक और सोफियान के तौर पर की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत अब बेहतर है।

फारूक अब्दुल्ला ने की जांच की मांग : नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के बाद मुठभेड़ों में वृद्धि की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कि मुझे संदेह है कि सरकार गठन से पहले गोलीबारी में वृद्धि क्यों नहीं हुई। यह पता लगाने के लिए स्वतंत्र जांच होनी चाहिए कि यह कौन कर रहा है? उन्होंने कहा कि खानयार क्षेत्र में फंसे आतंकवादियों को मारा नहीं जाना चाहिए, बल्कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ताकि पता लगाया जा सके कि क्या उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने का काम किसी एजेंसी को सौंपा गया है?
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख