सम्बंधित जानकारी
- जम्मू में घुसपैठ करने की फिराक में 50 आतंकी, अखनूर एनकाउंटर पर मेजर जनरल का खुलासा
- सैनिकों ने अखनूर में LOC पर कड़ी सतर्कता के बीच मनाई दिवाली
- Snowfall in Kashmir: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी, 2 दिनों तक बादल छाए रहेंगे
- जम्मू कश्मीर के अखनूर में एनकाउंटर, 2 और आतंकी ढेर
- Terrorist अखनूर के बटल में सेना की एम्बुलेंस पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर
श्रीनगर के खानयार में मुठभेड़, इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर
Srinagar encounter : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। इस बीच, पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि शहर के खानयार इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
इधर बांडीपोरा में आतंकियों द्वारा 14 राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप पर हमला किए जाने के उपरांत जंगलों में भाग गए आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है। अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta
