शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. जैन धर्म
Written By ND

सामूहिक क्षमावाणी 16 को

सामूहिक क्षमावाणी 16 को -
ND
दिगंबर जैन समाज के 11 दिवसीय दसलक्षण पर्व (पर्युषण) का समापन रविवार को होने जा रहा है। इस अवसर पर समाजजनों के प्रमुख आस्था के केंद्र काँच मंदिर से दोपहर 3.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी। यहीं पर मंगलवार को शाम 4 बजे सामूहिक क्षमावाणी का आयोजन भी होगा।

शोभायात्रा मल्हारगंज, टोरी कॉर्नर, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, कृष्णपुरा, यशवंत रोड, जवाहर मार्ग, नरसिंग बाजार होते हुए पुनः काँच मंदिर पहुँचेगी। इस अवसर पर श्रीजी के कलशाभिषेक व अन्य कार्यक्रम होंगे।

सुबह शांतिधारा, अभिषेक व पूजन के बाद भगवान वासुपूज्य स्वामी को निर्वाण लाड़ू चढ़ेगा। तत्पश्चात शोभायात्रा भी निकलेगी। 16 सितंबर को सामूहिक क्षमावाणी शोभायात्रा निकलेगी व तपस्वियों का बहुमान होगा।