Govardhan puja
✕

YouTube New Monetization Policy : 15 जुलाई से YouTube के नियम में बदलाव, क्या AI वीडियो पर लगेगा बैन, कैसे होगी कमाई, किन बातों का रखना होगा ध्यान

यूट्यूब बड़ी संख्या में बनने वाले और एक जैसे वीडियो की पहचान को बेहतर बनाने जा रहा है ताकि ऐसे वीडियो से होने वाली कमाई को कम किया जा सके।

Updated: शनिवार, 12 जुलाई 2025 (18:02 IST)
YouTube New Monetization Policy : 15 जुलाई से YouTube मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यूट्यूब मास-प्रोड्यूस्ड कंटेंट पर सख्ती बढ़ाने जा रहा है। नए नियमों के अनुसार अब यूट्यूब उन्हें ही वीडियो से कमाई करने का मौका देगा जो असली और नया कंटेंट बना रहे हैं। यूट्यूब बड़ी संख्या में बनने वाले और एक जैसे वीडियो की पहचान को बेहतर बनाने जा रहा है ताकि ऐसे वीडियो से होने वाली कमाई को कम किया जा सके। अगर आप भी यूट्‍यूब पर कंटेंट बनाते हैं तो आपको अब क्या रखना होगा ध्यान। 
 
YouTube ने अपनी मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव करते हुए 'मास-प्रोड्यूस्ड', 'रिपिटिटिव' और 'इनऑथेंटिक' कंटेंट वाले वीडियो को मॉनेटाइजेशन से बाहर कर दिया जाएगा। नया नियम 15 जुलाई 2025 से लागू हो जाएगा।
 
इन नियमों में कोई बदलाव नहीं 
कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स।
पिछले 12 महीनों में 4,000 वैध पब्लिक वॉच आवर्स या पिछले 90 दिनों में 10 मिलियन वैध शॉर्ट्स व्यूज।
हालांकि, इन शर्तों को पूरा करने के बाद भी, YouTube अब कंटेंट की गुणवत्ता और मौलिकता की गहन समीक्षा करेगा।
 
यूट्‍यूब ने क्यों उठाया यह कदम 
YouTube का कहना है कि यह बदलाव प्लेटफॉर्म पर उच्च-गुणवत्ता वाले कंटेंट को बढ़ावा देने और दर्शकों का भरोसा बनाए रखने के लिए है। कंपनी का लक्ष्य उन क्रिएटर्स को पुरस्कृत करना है जो वास्तव में मूल्यवान और रचनात्मक कंटेंट बनाते हैं, न कि उन लोगों को जो सिस्टम का दुरुपयोग करके त्वरित कमाई के लिए कम-प्रयास वाले वीडियो अपलोड करते हैं।
 
किन क्रिएटर्स को होगा फायदा
जो क्रिएटर्स मूल, शैक्षिक, या मनोरंजक कंटेंट बनाते हैं, उन्हें कम प्रतिस्पर्धा के कारण बेहतर दृश्यता मिल सकती है। YouTube ने अभी तक उल्लंघन की सजा, जैसे कि स्ट्राइक, डिमॉनेटाइजेशन, या  चैनल बैन, के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। हालांकि, बार-बार उल्लंघन करने वाले चैनलों को YPP से हटाया जा सकता है और उन्हें दोबारा आवेदन करने से पहले अपनी गलतियों को सुधारना होगा।

इन्हें रखना होगा खास ध्यान
अगर आप टेम्पलेट-बेस्ड या ऑटोमेटेड कंटेंट पर निर्भर हैं, तो अपनी रणनीति को 15 जुलाई से पहले बदल लें।
 
AI के प्रयोग में सावधानी
हालांकि YouTube ने AI कंटेंट पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन बिना मानवीय योगदान के AI-जनरेटेड वीडियो को मॉनेटाइजेशन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। AI टूल्स का उपयोग स्क्रिप्टिंग या एडिटिंग के लिए करें, लेकिन अंतिम वीडियो में ह्‍यूमन टच जरूरी है। 
 
ओरिजनलिटी पर फोकस 
ओरिजनलिटी पर फोकस करें। अपनी अनूठी शैली, लोगो, या इंट्रो का प्रयोग करें। 

वेल्ट कंटेंट एड करें 
अपने कंटेंट में वेल्यू एड करें। रिएक्शन वीडियो, ट्यूटोरियल, या व्लॉग में अपनी कमेंट्री, विश्लेषण या कहानी शामिल करें।
 
इन्हें हो सकता है नुकसान 
एक ही टेम्पलेट या फॉर्मेट का बार-बार इस्तेमाल करने वाले वीडियो, जैसे रिएक्शन मिक्सअप, बिना कमेंट्री के क्लिप्स का संकलन, या न्यूनतम बदलाव के साथ दोबारा अपलोड किए गए वीडियो। ऐसे वीडियो जो सिर्फ व्यूज बढ़ाने के लिए बनाए गए हों और जिनमें मनोरंजन या शैक्षिक मूल्य न हो, जैसे क्लिकबेट या स्पैम जैसा कंटेंट। दूसरों के कंटेंट को बिना किसी महत्वपूर्ण बदलाव या मूल्यवर्धन (जैसे विश्लेषण, कमेंट्री या क्रिएटिव एडिटिंग) के इस्तेमाल करने वाले वीडियो। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख