dharma sangrah

Whatsapp का नया अपडेट, आसान हो जाएंगे ये फीचर्स

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (16:06 IST)
एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर व्हाट्‍सएप चलाने वालों के लिए खुशखबरी है। व्हाट्सएप एक बार फिर से नया अपडेट लाने जा रहा है। खबरों के मुताबिक नए अपडेट से मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग करना बेहद आसान हो जाएगा। उन्हें लंबे वक्त तक रिकॉर्ड ऑइकॉन को प्रेस करके नहीं रखना पड़ेगा। इसी के साथ प्रीव्यू की सुविधा भी मिलेगी।
 
व्हॉट्सएप इसके लिए ‘लॉक्ड रिकॉर्डिंग’ नाम से नया फीचर जोड़ने जा रहा है। इसकी सहायता से यूजर वॉयस को लॉक कर उसे रिकॉर्ड कर सकेंगे। नए फीचर का फिलहाल एंड्रॉयड के दो बीटा वर्जन (2.18.70 और 2.18.71) पर परीक्षण चल रहा है। तकनीकी रूप से दुरुस्त होने के बाद इसे सभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए मार्च के अंत तक लांच कर दिया जाएगा। वॉइस रिकॉर्डिंग के लिए चैट टेक्स्ट बॉक्स के बगल में लॉकिंग वॉइस का ऑप्शन आएगा। 
 
इसे एक्टिव करते ही रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने पिछले कुछ महीनों में बातचीत को ज्यादा सुगम बनाने के लिए कई तरह के अपडेट किए हैं। ताजा अपडेट भी उन्हीं में से एक है। लॉक्ड रिकॉर्डिंग की मदद से यूजर्स अपनी आवाज को रिकॉर्ड कर एक बार में ही कई लोगों को आसानी से भेज सकेंगे।
 
प्रीव्यू की भी सुविधा : व्हाट्सएप वॉइस रिकॉर्ड को आसान बनाने के अलावा अन्य सुविधा भी मुहैया कराएगा। यूजर लॉक्ड रिकॉर्डिंग से आवाज को रिकॉर्ड करने के बाद उसका प्रीव्यू भी सुन सकेंगे। इसकी सहायता से रिकॉर्डिंग में किसी तरह की गड़बड़ी का पता चल सकेगा। ऐसे में पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही वॉयस रिकॉर्ड को भेजने का विकल्प होगा। किसी तरह की त्रुटि होने पर उसे ‘किल’किया जा सकेगा। व्हाट्सएप आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम (IOS) पर पहले से ही यह सुविधा दे रहा है। आईफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स लॉक्ड रिकॉर्डिंग की सुविधा पहले से ही उठा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह बताया नहीं गया कि एंड्रायड यूजर्स को यह सुविधा कब से शुरू होगी।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

अगला लेख