suvichar
✕

WhatsApp ने रोलआउट किया Status updates का नया फीचर, Facebook पर स्टोरी कर सकेंगे शेयर

Updated: शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (16:47 IST)
WhatsApp ने यूजर्स के लिए स्टेटस अपडेट टू फेसबुक स्टोरी फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अभी तक यह फीचर टेस्टिंग पर था और WhatsApp ने इसका अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।
 
खबरों के अनुसार WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन पर उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही ये फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। 
 
इस फीचर्स से यूजर्स अपने WhatsApp स्टेटस को फेसबुक स्टोरी के रूप में शेयर कर सकेंगे। इसके लिए आपको WhatsApp स्टेटस टैब के नीचे ही शेयर टू फेसबुक स्टोरी का विकल्प नजर आएगा। आप जैसे ही Whatsapp पर स्टेटस क्रिएट करेंगे, आपको स्टेटस टैब के नीचे Share to Facebook Story बटन दिखाई देने लगेगा।
 
WhatsApp के मुताबिक अगर आप स्टेटस अपडेट शेयर करते हैं तो इसका कंटेंट अन्य ऐप के साथ शेयर किया जा सकता है और ये एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ नहीं आता है। हालांकि स्टेटस अपडेट शेयर करने पर WhatsApp आपके अकाउंट की जानकारी फेसबुक या अन्य ऐप से शेयर नहीं करेगा।
 
ALSO READ: क्या Whatsapp के जरिये आपके फिंगरप्रिंट चुरा सकते हैं ऐसे मैसेज...जानिए सच...
 
ट्विटर पर इस फीचर के रोलआउट होने का दावा किया जा रहा है। खबरों के अनुसार WhatsApp का ये फीचर एंड्रॉयड वर्जन 2.19.258 और WhatsApp आईओएएस वर्जन 2.19.92 पर उपलब्ध है। दोनों ही वर्जन को डाउनलोड किया जा सकता है। इससे पहले इस फीचर को एंड्रॉयड वर्जन 2.19.244 पर देखा गया था।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख