ramcharitmanas

WhatsApp पर अब पता चल जाएगी मैसेज की अ‍सलियत, आ रहा है यह फीचर

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (11:52 IST)
सोशल मैसेजिंज एप व्हाट्‍सएप जल्द ही एक ऐसा फीचर लाने वाला है, जिससे यह पता चल सकेगा कि आपके पास जो मैसेज आया है वह किसी ने टाइप करके भेजा है या फारवर्ड किया गया है। इस तरह से आप मैसेज फार्वड करने वाले के बारे में पता लगा सकते हैं।

फिलहाल यह फीचर केवल बीटा वर्जन में रोल आउट किया गया है। बीटा टेस्टिंग होने के बाद इस फीचर्स को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। इस फीचर की टेस्टिंग एंड्राइड डिवाइस के लिए किया जा रहा है। हाल ही में इस फीचर को एंड्रॉयड वर्जन 2.18.179 में देखा गया है।

जब यूजर कोई मैसेज सेलेक्ट करके उसे फार्वड करेगा तो भेजे गए यूजर्स के पास मैसेज के ऊपर फार्वाडेड लिखा हुआ आ जाएगा। इससे यह पता लग जाएगा की मैसेज फारवर्ड किया गया है। हांलाकि अगर आप कोई मैसेज कॉपी करने के बाद यूजर्स को पेस्ट करके भेजेंगे तो फार्वाडेड लिखा हुआ नजर नहीं आएगा।
 
मीडिया विजिबिलिटी और कांटेक्ट शॉर्टकर्ट को भी व्हाट्‍सएप ने रोल आउट करना शुरू कर दिया है। ये फीचर्स व्हाट्‍सएप के एंड्रॉयड वर्जन 2.18.159 पर उपलब्ध है। मीडिया विजिबिलिटी फीचर्स के जरिए यूजर्स अपने मीडिया की विजिबिलिटी सेट कर सकेंगे।

इस फीचर में यूजर को व्हाट्‍सएप के सेटिंग्स में मीडिया को मोडिफाई और सेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन को इनेबल करने के बाद यूजर्स व्हाट्‍सएप से डाउनलोडेड मीडिया को देख सकेंगे। अगर यूजर्स इस ऑप्शन को डिसेबल कर देते हैं तो व्हाट्‍सएप पर डाउनलोड मीडिया को गैलरी में नहीं देखा जा सकेगा।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख