dharma sangrah

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

Updated: बुधवार, 6 अगस्त 2025 (15:38 IST)
Whatsapp's new security feature: त्वरित संदेश मंच व्हॉट्सएप (WhatsApp) ने एक नया 'सेफ्टी ओवरव्यू' (Safety Overview) फीचर पेश किया है, जो उपयोगकर्ताओं को उन ग्रुप (Group) के बारे में सतर्क करेगा जिनमें उन्हें किसी अनजान व्यक्ति ने जोड़ा है। व्हॉट्सएप ने एक बयान में कहा कि इस टूल के जरिए उपयोगकर्ता को संबंधित ग्रुप के बारे में अहम जानकारी और सुरक्षित बने रहने से जुड़े सुझाव भी मिलेंगे।ALSO READ: Whatsapp ने जोड़े 3 नए फीचर, मचा देंगे तहलका
 
अलर्ट मिलने के बाद उस ग्रुप से हट सकेंगे : बयान के मुताबिक यदि उपयोगकर्ता चाहे तो वह अलर्ट (Alert) मिलने के बाद उस ग्रुप को देखे बिना ही उससे अलग हो सकता है। इसके अलावा उपयोगकर्ता उस ग्रुप में बने रहने की जब तक खुद पुष्टि नहीं करेगा, उस ग्रुप को भी 'म्यूट' रखा जाएगा। इसके साथ ही व्हॉट्सएप ने कहा कि वह उन मामलों में भी चेतावनी देने के उपाय खोज रहा है जब कोई उपयोगकर्ता अपनी संपर्क सूची से बाहर के किसी व्यक्ति के साथ बातचीत शुरू करता है। इसमें संबंधित व्यक्ति के बारे में अधिक संदर्भ भी दिखाने की तैयारी है।ALSO READ: WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack
 
68 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई : फर्जीवाड़े पर रोक की कोशिशों के तहत कंपनी ने बताया कि साल 2025 के पहले 6 महीनों में 68 लाख से अधिक खातों पर रोक लगाई गई, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित आपराधिक गिरोहों द्वारा चलाए जा रहे फर्जीवाड़ा केंद्रों से जुड़े थे। कंपनी ने बताया कि हाल ही में व्हॉट्सएप, मेटा और ओपनएआई (WhatsApp, Meta and OpenAI) ने मिलकर कंबोडिया स्थित एक फर्जीवाड़े वाले नेटवर्क को निष्क्रिय किया है।ALSO READ: Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

इस नेटवर्क ने धांधली के लिए चैटजीपीटी (ChatGPT) से संदेश तैयार कर उपयोगकर्ताओं को व्हॉट्सएप से टेलीग्राम (Telegram) पर भेजा, जहां उन्हें टिकटॉक वीडियो पर लाइक करने जैसे फर्जी काम दिए जाते थे और फिर क्रिप्टो (crypto) निवेश के लिए पैसे मांगे जाते थे।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

Agni 4 Missile : भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 4,000 KM तक मारक क्षमता

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा में नमो भारत की बढ़ी डिमांड, गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर 50% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

गोरखपुर का 'मातृ सेवा' मॉडल बना जीवनरक्षक, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज से बची 77 जिंदगियां

आगरा में यमुना किनारे बनेगा भव्य रिवर फ्रंट पार्क, 3.46 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार; मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

अगला लेख