biodatamaker
✕

चेहरे से ही खुलेगा अब WhatsApp, कोई नहीं देख सकेगा आपकी चैट, आ रहा है नया फीचर

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (16:40 IST)
सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स की सुविधाओं के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। अब व्हाट्‍सएप ऐसा फीचर ला रहा है जिससे आप सुरक्षित चैट कर सकेंगे। इस फीचर्स में चेहरा देखकर ही WhatsApp खुलेगा।


WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अपने ऐप में टच आईडी और फेस आईडी सपोर्ट जोड़ने पर काम कर रहा है। WhatsApp में फेस आईडी और टच आईडी फीचर यूजर को प्राइवेसी सेटिंग्स के तहत मिलेंगे। WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स में जल्द ही Require TouchID नाम का नया ऑप्शन होगा।

चेहरा और फिंगर प्रिंट नहीं मिलेगा तो डालना पड़ेगा पासकोड : अगर आपके पास पुराना iPhone है तो उसमें आपको टच आईडी ऑप्शन मिलेगा। यह फीचर iOS8 और इससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करेगा। जब आप अपने फोन में फेस आईडी या आईडी को एनेबल कर लेंगे तो जब भी आप WhatsApp खोलेंगे, आपसे अपने फिंगरप्रिंट या फेस को ऑथेंटिकेट करने को कहा जाएगा, अगर आपका फोन फेस या फिंगरप्रिंट पहचानने में नाकाम रहता है तो आपसे 6 अंक का iPhone Passcode डालने के लिए कहा जाएगा। WhatsApp का यह फीचर अभी alpha स्टेज में है। इस फीचर को जल्द ही Android ऐप में भी लाया जा सकता है।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

Jagan Mohan Reddy : BJP से मोहभंग या INDIA गठबंधन की ओर कदम? क्या 2029 से पहले बदल सकती है YSRCP की रणनीति

कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, अब रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं : CM योगी

22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी

यूपी में 104.28 करोड़ से बनेगा साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर

योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

अगला लेख