Hanuman Chalisa

WhatsApp का यह Feature, आपके बहुत आएगा काम

Updated: सोमवार, 24 नवंबर 2025 (17:53 IST)
WhatsApp की ओर से लगातार नए-नए अपडेट के लिए टेस्टिंग की जाती रहती है। अब एक और नया फीचर सामने आया है। इसमें व्हाट्‍सएप यूजर अगर ग्रुप चैट में हैं तो वे जल्द ही दूसरे ग्रुप मेंबर्स को अपनी पहचान बताने के लिए पर्सनलाइज्ड टैग जोड़ सकेंगे। अपने नाम के साथ ग्रुप मेंबर्स ये टैग जोड़ सकेंगे। इसके उनको अपनी अलग पहचान बताने में आसानी होगी। इसके जरिए ग्रुप के मेंबर्स 30 कैरेक्टर्स तक का टैग अपनी पहचान बताने के लिए जोड़ सकेंगे जैसे कि कोच, मेंटर, सोशल मीडिया मैनेजर आदि। 
 
WABetaInfo के मुताबिक वॉट्सऐप एक नया 'ग्रुप मेंबर टैग' फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो यूजर्स को ग्रुप चैट में पर्सनलाइज्ड टैग जोड़ने की सुविधा देगा। यह फीचर फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एंड्रॉयड अपडेट में उपलब्ध है। हालांकि एक बात ये ध्यान रखने योग्य है कि इस टैग में कोई स्पेशल कैरेक्टर, चेकमार्क या लिंक नहीं होना चाहिए और ये सिंपल टेक्स्ट में होना चाहिए।
ALSO READ: Sim Card : सिम कार्ड के साइबर फ्रॉड को लेकर दूरसंचार विभाग ने जारी की एडवायजरी, आपके लिए जानना जरूरी
ये फीचर अभी WhatsApp ने केवल एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर WhatsApp बीटा वर्जन के लिए उपलब्ध किया हुआ है। इसके जरिए यूजर्स नए और मौजूदा ग्रुप सभी में अपने नाम के साथ टैग जोड़ सकेंगे। WhatsApp खोलें और जिस ग्रुप में टैग लगाना है, उसे ओपन करें। ग्रुप इन्फो स्क्रीन पर जाएं। लिस्ट में अपने नाम पर टैप करें। अपनी पसंद का टैग टाइप करें। सेव पर क्लिक करें। यह फीचर बड़े और स्ट्रक्चर्ड ग्रुप्स में कम्युनिकेशन और पहचान को स्पष्ट करने में काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
 
क्या हैं खास बातें
यह टैग ग्रुप में आपकी भूमिका, जैसे 'प्रोजेक्ट मैनेजर', 'कोच', 'मॉडरेटर', 'डिजाइनर' आदि को पहचानने में मदद करेगा। रिपोर्ट के अनुसार हर यूजर अपने लिए खुद टैग सेट कर सकता है, इसमें ग्रुप एडमिन का कोई दखल नहीं होगा। टैग की अधिकतम लंबाई 30 कैरेक्टर्स तक हो सकती है। यह टैग सिर्फ उसी ग्रुप में दिखाई देगा जहां इसे सेट किया गया है। यह टैग WhatsApp को फिर से इंस्टॉल करने या डिवाइस बदलने पर भी नहीं हटेगा। Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख