dharma sangrah
✕

WhatsApp Reactions Feature : व्हाट्सएप ने पेश किया नया रिएक्शन फीचर, इमोजी के जरिए कर सकेंगे मैसेज पर रिएक्ट, जानिए कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल

Updated: गुरुवार, 5 मई 2022 (19:18 IST)
WhatsApp Emoji Reactions Feature : व्हाट्सएप (WhatsApp) ने लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सएप रिएक्शन फीचर को रोलआउट कर दिया है। मेटा के फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर जानकारी दी कि आज से सभी व्हाट्सएप यूजर्स इमोजी रिएक्शन का प्रयोग कर सकेंगे। इन रिएक्शन की सहायता से यूजर्स चैट करते समय आसानी से अपनी बात समझा पाएंगे।
मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर बताया है कि आज से व्हाट्सएप रिएक्शन फीचर को रोलआउट किया जा रहा है। व्हाट्सएप ने शुरुआत में 6 इमोजी को रोलआउट किया है। इसमें इसमें थम्स-अप, दिल, हंसने, सरप्राइज, दुखी और थैंक्स जैसे इमोजी शामिल हैं। जुकरबर्ग ने कहा है कि आने वाले समय में कुछ नए इमोजी को लॉन्च किया जाएगा।
 
व्हाट्सएप पर इमोजी रिएक्शन उसी तरह काम करेंगे जैसे कि वे इंस्टाग्राम या टेलीग्राम जैसे ऐप पर करते हैं। जानते हैं आप इनका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। 
 
- चैट ओपन करें।
- उस मैसेज को प्रेस करके होल्ड करें जिस पर आप रिएक्शन देना चाहते हैं।
- इसके बाद, 6 इमोजी रिएक्शन के साथ एक पॉपअप दिखाई देगा, जिसके जरिए आप अपना रिएक्शन दे सकते हैं।
- इनमें से किसी एक रिएक्शन को चुनें। 
- इमोजी रिएक्शन सेलेक्टेड टेक्स्ट के नीचे दिखाई देने लगेगा।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख