biodatamaker

RailOne पर सुपर डिस्काउंट, ट्रेन टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट पर मिलेगी भारी छूट, जानिए कैसे करें डाउनलोड

Updated: बुधवार, 2 जुलाई 2025 (17:38 IST)
Super App RailOne : यात्रियों की सुविधा और स्मार्ट ट्रैवल अनुभव को बढ़ाने के लिए रेलवे ने अपना सुपर ऐप RailOne लॉन्च कर दिया है। यूजर्स के लिए RailOne ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर early access मोड में उपलब्ध है। 
ALSO READ: Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स
RailOne App पर कौनसी सुविधाएं मिलेंगी
Aadhaar आधारित लॉगिन सुविधा। आरक्षित और अनारक्षित टिकट। प्लेटफार्म टिकट। ट्रेनों के बारे में पूछताछ। पीएनआर स्टेटस चेक। ट्रैवल प्लानिंग। R-Wallet (रेलवे का ई-वॉलेट)। mPIN और बायोमेट्रिक लॉगिन। टिकट कैंसिलेशन और रिफंड। रेल मदद सेवाएं। ट्रेन में खाना। ट्रेन जर्नी फीडबैक। 
 
कैसे करें डाउनलोड
RailOne ऐप को आप Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन प्रक्रिया में आपको केवल mPIN या बायोमेट्रिक ऑप्शन से प्रवेश करना होगा। इससे पासवर्ड याद रखने की परेशानी खत्म हो जाती है। नए यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी बहुत ही सरल रखी गई है। इसमें केवल आवश्यक जानकारी ही मांगी जाती है। 
ALSO READ: RailOne App : ट्रेन, टिकट बुकिंग और PNR पूछताछ के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, एक ही जगह समाधान
RailOne मिलेगी छूट
रेलवे के RailOne ऐप आ जाने के बाद पैसेंजर्स को अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि RailOne के ही प्लेटफॉर्म पर आपका ट्रेन यात्रा से जुड़ा हर काम हो जाएगा। RailOne के ऐप से ट्रेन टिकट बुक करने पर आपको छूट भी मिलने वाली है। 
 
RailOne पर टिकट बुक करना लोगों के लिए आसान होने वाला है।  यूजर्स के लिए रेलवे ने अपने ऐप पर ही वॉलेट सर्विस दे रखी है। इसका नाम R-Wallet है। इसके जरिए टिकट बुक करने पर लोगों डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक RailOne से अनरिजर्व या प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने पर लोगों को 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

UP में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली रफ्तार, 7 महीने में 20,500 मामले सामने आए; 18 हजार से ज्यादा का निस्तारण

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद का मलबा हटाते ही मिला पुराना कुआं, जमीन के नीचे क्या छिपा था? सामने आया चौंकाने वाला राज

काशी में CM योगी का आध्यात्मिक अंदाज, कालभैरव से लेकर बाबा विश्वनाथ तक टेका माथा; की सुख-समृद्धि की कामना

अगला लेख