suvichar

Whatsapp का नया फीचर Message Draft, क्या होगा यूजर का फायदा, कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Updated: शनिवार, 16 नवंबर 2024 (17:56 IST)
What is a draft message : पर्सनल मैसेज के डिजिटल एक्सचेंज के सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सअप (Whatsapp) ने एक नया फीचर 'मैसेज ड्राफ्ट' (Message Draft) शुरू किया है। व्हाट्‍सएप ने बताया कि उसके यूजर्स के लिए 'मैसेज ड्राफ्ट' नाम का एक फीचर शुरू किया है। कंपनी ने इस फीचर को iOS और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया है।
ALSO READ: WhatsApp का नया फीचर, अब नहीं हो सकेगा आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल
मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने इस फीचर का ऐलान करते समय कहा कि सर्विस अपने WhatsApp चैनल को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। इसके जरिए उपयोगकर्ता अपनी आखिरी चैट को जिस नंबर पर छोड़ते है, वह उन्हें आसानी से मिल जाती है। इससे पहले यूजर्स को इन चैट्स को देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करके ढूंढना पड़ता था।    
 
इस फीचर के माध्यम से यूजर्स को किसी कारण से ड्राफ्ट में चले गए टेक्स्ट का नोटिफिकेशन 'मैसेज ड्राफ्ट' के रूप में उऩके स्मार्टफोन के स्क्रीन पर फ्लैश होगा। इस फीचर के चालू होने से व्हाट्सअप का उपयोग करने वालों को अपने मैसेज के ड्राफ्ट पर आगे काम करने के बारे में तत्काल निर्णय करने में आसानी रहेगी।
 
कैसे काम करता है नया फीचर : व्हाट्सएप का नया ड्राफ्ट इंडिकेटर अधूरे मैसेज को ऑटोमेटिकली हाइलाइट कर देता है, जिससे यूजर बिना किसी परेशानी के उस चैट को जारी रख सकते हैं। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ये फीचर्स कुछ ही यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिसे धीर-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।
ALSO READ: WhatsApp लेकर आ रहा है अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, डबल हो जाएगा चैटिंग का मजा
इस फीचर की खास बात है कि यह मेन चैट लिस्ट में अधूरे या बिना सेंड किए मैसेज पर हरे रंग का 'ड्राफ्ट' मार्क दिखाता है, जिससे यूजर्स को अब अधूरे टेक्स्ट को जल्दी से ढूंढने में मदद मिलेगी। कई बार लोग मैसेज को शेयर करते-करते भूल जाते हैं या फिर आधी-अधूरी बात इंफॉर्मेशन के चलते वह बाद में पूरा मैसेज शेयर करने का सोचते है, लेकिन बाद में काफी सारी चैट्स के बीच में उस मैसेज को ढूंढना मुश्किल हो जाता है। तब उस स्थिति में यह फीचर यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि यह सर्विस बीच में छोड़े गए मैसेज को चैट लिस्ट में सबसे टॉप पर दिखाई देता है। इससे कॉन्वर्सेशन जारी रखना आसान हो जाता है। Edited by: sudhir sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख