biodatamaker
✕

2 लाख Ransomware Attack , 12 देशों में टॉप पर भारत, क्या है कैस्परस्काई की चेतावनी

रैनसमवेयर 3.0 के युग में पहुंचे

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (19:01 IST)
साइबर हमलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत में साइबर जगत में रैनसमवेयर हमलों का खतरा इस साल भी बने रहने की आशंका है। साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्काई ने बुधवार को यह अनुमान जताया। देश में पिछले साल गैरकानूनी गतिविधियों के तहत लगभग 2 लाख रैनसमवेयर हमले दर्ज किए गए थे।
 
कैस्परस्काई के महाप्रबंधक (दक्षिण एशिया) जयदीप सिंह ने कहा कि कंपनी के एक रिचर्स में सामने आया कि उन्नत भागीदार खतरों (एपीटी) के लिए भारत लगातार शीर्ष 12 लक्षित देशों और क्षेत्रों में शामिल है।
ALSO READ: Lok Sabha Election : अट्टिंगल सीट पर कई धुरंधरों के होने से मुकाबला हुआ दिलचस्प, मौजूदा सांसद और विधायक आजमा रहे किस्मत
सिंह ने कहा कि लगातार तीन साल से फाइल एन्क्रिप्शन दुनिया भर और भारत में उद्यमों और संगठनों के समक्ष शीर्ष समस्या रही है। साल 2017 में वानाक्राई जैसे बुनियादी रैंसमवेयर हमलों से हम रैनसमवेयर 3.0 के युग में पहुंच गए हैं, जहां लक्षित उपकरणों को सेवा से बाहर कर देना, आंकड़ों की दोबारा बिक्री और सार्वजनिक ब्लैकमेलिंग के रूप में तिहरा हमला देखते हैं।
 
2 लाख से ज्यादा अटैक : उन्होंने कहा कि हमले के इस रूप का भारतीय कंपनियों के वित्तीय और प्रतिष्ठा पहलू पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।  कैस्परस्काई ने वर्ष 2023 में देश में कारोबारों पर दो लाख से अधिक रैंसमवेयर हमलों का पता लगाने का दावा किया है। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख