सम्बंधित जानकारी
- Water Boy या ओपनर, क्या बनने वाले हैं धोनी इस सत्र में?
- महेंद्र सिंह धोनी के फेसबुक पोस्ट से तहलका, किस भूमिका में दिखने की बात कर रहे हैं थाला
- तेलंगाना में गरजे मोदी, कहा- झूठ और लूट है परिवारवादी पार्टियों का समान चरित्र
- BJP की सूची जारी होने के बाद मिशन मोड में PM मोदी, 10 दिनों में 12 राज्यों का दौरा और 29 कार्यक्रम
- रायबरेली से नहीं, इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, क्यों चली अटकलें
Facebook, Instagram का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स परेशान
अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं अकाउंट
Facebook, Instagram Down : दुनियाभर के कई यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) चलाने में परेशानी आ रही है। फेसबुक अपने आप लॉग आउट हो रहा है। कई यूजर्स फेसबुक डाउन का सामना कर रहे हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक यह D DOS अटैक भी हो सकता है। कुछ यूजर्स ने यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर भी शिकायत की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात 8.56 बजे डाउन हो गए। करीब 1 घंटे बाद फेसबुक की सर्विस चालू हो गई, लेकिन इंस्टाग्राम पर अब भी नई फीड रिफ्रेश नहीं हो रही है।
रोबोज डॉटइन टेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मिलिंद राज ने पीटीआई से कहा कि कहा मैंने खुद कई बार कोशिश की लेकिन मैं अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक खातों में लॉग-इन नहीं कर पाया। मुझे संदेह है कि यह एक वैश्विक साइबर हमला है।
यूजर्स की शिकायत है कि उन्हें फेसबुक, इंस्टाग्राम, जीमेल, यूट्यूब के खातों से लॉग-आउट कर दिया गया है और वे इनमें से किसी भी मंच का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
इस संबंध में फेसबुक और इंस्टाग्राम का संचालन करने वाली कंपनी मेटा के संचार निदेशक एंडी स्टोन ने कहा कि हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
हम अभी इस पर काम कर रहे हैं, वहीं जीमेल और यूट्यूब का संचालन करने वाली कंपनी गूगल की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है।
पिछले साल जुलाई में WhatsApp सहित मेटा प्लेटफॉर्म में भी समस्या आई थी। बाद में दिन में सेवाएं बहाल कर दी गईं। इसी तरह की समस्या जून में भी सामने आई थी। मीडिया खबरों के मुताबिक कई देशों में फेसबुक पर हैकर्स का अटैक हुआ है। यूजर्स भी लॉगइन करने में सावधानी बरतें।
हालांकि इस पर फेसबुक की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा है। इसे लेकर यूजर्स अपनी शिकायतों के साथ साथ मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।People coming to X to check if Facebook down #facebookdown pic.twitter.com/yPO1fQj9za
— Pawan (@pawankumarindo) March 5, 2024
डाउन डिटेक्टर के मुताबिक रात करीब 9 बजे 21 हजार से ज्यादा लोगों ने समस्या के बारे में रिपोर्ट किया है। इसमें 52% लोगों ने लॉगइन की समस्या, 40% लोग ऐप में और 8% लोगों ने वेबसाइट्स में समस्या के लिए रिपोर्ट किया है।
लॉगइन करने के लिए ये प्लेटफॉर्म्स यूजर्स के वॉट्सऐप और ईमेल पर रिकवरी कोड भेज रहे हैं, लेकिन कई यूजर्स के पास ये कोड नहीं आ रहे हैं। जिनके पास कोड आ भी रहा है तो यह लोड नहीं हो रहा है।
Elon Musk after seen Mark Zuckerberg both Instagram down and Facebook down #instagramdown #facebookdown #meta pic.twitter.com/gg1nt4MnPk
— Ashutosh Srivastava (@sri_ashutosh08) March 5, 2024
यह पहली बार नहीं है, जब मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए हैं।
फेसबुक पर लोगों को ज्यादा परेशानी आ रही है। पहली बार फेसबुक खोलने पर जब लॉगिन नहीं हुआ तो यूजर्स अपने फोन को स्विच ऑफ-ऑन करने लगे।
People coming to X to check if #facebookdown or not pic.twitter.com/okfstDfbGo
— Memefied (@Memefied_O) March 5, 2024
एक यूजर्स ने लिखा कि जब आपको पता चलता है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों डाउन हैं और हर कोई एक्स की ओर भागने लगा।
Facebook and Instagram users rushing to Twitter after Meta applications are down. #facebookdown #instagramdown #meta #MarkZuckerberg #whatsappdown #CyberAttack pic.twitter.com/vV9V1uT2kx
— Shadan Aagya (@SigmaRuler_) March 5, 2024
एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या किसी और का भी फेसबुक अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गया और लॉगिन करने पर लॉगिन नहीं हो रहा? मुझे हमेशा डर रहता है कि किसी ने इसे हैक कर लिया।
If youre reading this post, its because our servers are working
— Elon Musk (@elonmusk) March 5, 2024मस्क ने कसा तंज : सर्वर डाउन होने पर एक्स के मालिक एलन मस्क भी तंज कसने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि अगर आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं तो इसका कारण यह है कि हमारे सर्वर काम कर रहे हैं।
