Hanuman Chalisa
✕

सावधान, ट्विटर पर आपकी जानकारी हो सकती है शेयर

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (19:18 IST)
माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर आपकी जानकारी किसी और को मुहैया करवाई जा सकती है। ट्विटर की नई पॉलिसी के अंतर्गत अपने यूज़र का डाटा ट्विटर विदेश ले सकता है, जहां से आपकी जानकारी तीसरे पक्ष से साझा की जा सकती है। इसके खतरे को आप इस तरह समझें कि अगर आप अपने मोबाइल से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम बैंकिंग लेन देन करते हैं और इसी तरह के अन्य बेहद निजी कार्य यदि आप अपने फोन से करते हैं और इसी मोबाइल पर आप ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी समस्त जानकारी किसी और के पास जा सकती है।    
 
ट्विटर ने पिछले सप्ताह यह स्पष्ट कर दिया है कि यूजर्स का डाटा विदेश ले जाना उसकी सेवा शर्तों के दायरे में है। ऐसे में राइट टू प्राइवेसी और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों ही गंभीर मामले इससे संबद्ध हैं।   
 
ट्विटर ने पिछले सप्ताह भारत सहित दुनियाभर के अपने उयोगकर्ताओं के लिए सेवा की शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है। यह नई नीति 2 अक्टूबर से लागू हो जाएगी। इन शर्तों के अनुसार कंपनी अपने यूजर्स का डाटा विदेश ले जा सकती है और अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ साझा भी कर सकती है।
 
भारत में गूगल, फेसबुक, और अन्य इंटरनेट कंपनियां विज्ञापन के लिए अपने यूजर्स के डाटा इस्तेमाल कर रही हैं। यह सवाल न केवल राइट टू प्रायवेसी का है, बल्कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा भी संबंधित है। देखना होगा कि ट्विटर की बदली हुई नीति के बाद डाटा शेयर पर भारत सरकार का क्या रुख रहता है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख