ramcharitmanas

Twitter पर मिलेगी कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग की सुविधा, Elon Musk ने किया ट्विटर यूजर्स को खुश

Updated: गुरुवार, 11 मई 2023 (17:38 IST)
Twitter Introduces New Features : एलन मस्क (Elon Musk) ने ऐलान किया है कि ट्विटर (Twitter) ऐप पर जल्द ही वॉइस (आवाज) और वीडियो चैट की सुविधा मिलेगी। इससे प्लेटफॉर्म के यूसर्ज फोन नंबर प्रदान किए बिना कहीं भी लोगों से संपर्क कर सकेंगे।
 
मस्क ने ट्वीट किया कि जल्द ही आपके हैंडल से इस प्लेटफॉर्म पर किसी से भी वॉयस और वीडियो चैट होगी ताकि आप दुनिया में कहीं भी लोगों से अपना फोन नंबर दिए बिना बात कर सकेंगे।
 
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के सीईओ और बिजनेसमैन एलन मस्क ने खुद इसको लेकर ट्वीट किया है। मस्क ने ट्वीट करते हुए प्लेटफॉर्म पर आने वाली कॉल और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सहित नई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी है।
 
मस्क ने अक्टूबर 2022 में 44 अरब डॉलर में ट्विटर का  अधिग्रहण किया था। ट्विटर की स्थापना 2006 में हुई थी और इसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में है। 
 
अधिग्रहण के बाद मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नीति में बदलाव किया। इसके कारण वे काफी विवादों में भी घिरे रहे।  Edited By : Sudhir Sharma 

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख