Hanuman Chalisa

अब डाउनलोड नहीं कर सकेंगे TikTok, कोर्ट के बैन के आदेश के बाद गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया

Updated: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (17:19 IST)
चीनी वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। मद्रास हाईकोर्ट द्वारा TikTok पर बैन के आदेश के बाद गूगल ने इस ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है।

मीडिया में आई खबरों के बाद कोर्ट द्वारा बैन पर स्टे लगाने से मना करने के करने के कुछ घंटे बाद ही गूगल ने अपने प्ले स्टोर से इस ऐप को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि ऐपल भी इस ऐप को अपने स्टोर से हटाने के बारे में विचार कर रहा है।
 
TikTok ऐप यूजर्स को छोटे वीडियो बनाने और उन्हें शेयर करने के लिए काफी लोकप्रिय है। कोर्ट ने TikTok ऐप पर पॉर्नोग्राफिक कंटेंट के बढ़ावा मिलने के कारण बैन लगाने की बात कही थी। इस संबंध में मद्रास हाईकोर्ट ने 3 अप्रैल को केंद्र सरकार को ऐप पर बैन का निर्देश दिया था। कोर्ट ने अपने इस आदेश पर स्टे लगाने से इंकार कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी।
 
गूगल के इस कदम के बाद नए यूजर्स अब इस ऐप को डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, लेकिन जो यूजर्स इस ऐप को पहले ही डाउनलोड कर चुके हैं, वे इसका प्रयोग पहले की तरह ही करते रहेंगे। जब तक कि कोर्ट या सरकार इस ऐप को पूरी तरह से बैन करने का कोई आदेश न दे।
 
गौरतलब है कि कोर्ट ने 3 अप्रैल की सुनवाई में मीडिया कंपनियों को इस ऐप के वीडियो टेलीकास्ट करने पर रोक लगाई है। हाईकोर्ट के आदेश के विरोध में TikTok द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी, जिसे 15 अप्रैल को खारिज कर दिया गया।

चीन की बाइटडांस मालिककाना हक वाला एप TikTok देश में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। TikTok ने अपने बयान में कहा कि उसे भारत की न्यायिक व्यवस्था पर विश्वास है।
 
TikTok को 2018 में भारत में लांच किया गया था। खबरों के मुताबिक इसके करीब 120 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। भारत में यह छोटे शहरों के युवाओं में काफी लोकप्रिय है।

इस ऐप से स्टिकर और आवाज डब कर तरह-तरह के वीडियो बनाकर शेयर किया जाता है। हाल में दिल्ली में TikTok ऐप को लेकर बड़ा मामला सामने आया था।

इस ऐप पर वीडियो बनाते वक्त गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख