dharma sangrah
✕

दिल के मरीजों के लिए 'संजीवनी' बनेगा यह एप

Updated: सोमवार, 27 अगस्त 2018 (16:09 IST)
मेलबोर्न। स्मार्टफोन की एप्लीकेशन (एप) दिल के मरीजों के लिए जीवनदायी बन सकती है। एक नए अध्ययन में यह पता चला है कि मेडिकेशन रिमाइंडर एप मरीजों को समय पर दवा लेना याद दिला सकते हैं।
 
अध्ययन 'हार्ट' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें यह पता चलता है कि उच्च गुणवत्ता वाले आधुनिक मेडिकेशन रिमाइंडर एप दिल से संबंधित बीमारियों के मरीजों में दवा समय पर लेने की प्रवृत्ति बढ़ाते हैं।
 
मेडिकेशन एप यूं तो लंबे समय से ऑनलाइन उपलब्ध रहे हैं लेकिन यह पहली बार है, जब अनुसंधानकर्ताओं ने दिल के मरीजों पर पड़ने वाले इनके प्रभाव का पता लगाया है, साथ ही यह भी जानने की कोशिश की है कि ये एप स्वास्थ्य और मानव व्यवहार के संदर्भ में काम करते हैं या नहीं।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि दिल के मरीजों में धमनी से संबंधित रोग वैश्विक तौर पर मौत का प्रमुख कारण होते हैं और करीब 40 प्रतिशत मरीज समय पर दवा लेने के आदी नहीं होते हैं इसलिए उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक होता है।
 
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर जूली रेडफर्न ने बताया कि धमनी से संबंधित हृदयरोग के मरीज अधिक मात्रा में दवाएं लेने से परेशान हो सकते हैं, क्योंकि आमतौर पर उन्हें 4 तरह की दवाएं लिखी जाती हैं जिन्हें कभी-कभी दिन में 3 बार लेना पड़ता है।
 
सिडनी यूनिवर्सिटी से कार्ला सैंटो ने बताया कि यह उत्साहजनक है कि एक मूलभूत एप, जिनमें से कुछ को मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है, वे लोगों की दवा लेने की प्रवृत्ति में सुधार कर सकते हैं और सेहत की जटिलताओं को रोक सकते हैं। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख