sundarkand

भारत में बढ़ी स्मार्ट फोन की ब्रिकी, पहली तिमाही में बना रिकॉर्ड

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (21:29 IST)
नई दिल्ली। भारत में स्मार्टफोन की बिक्री (उठाव) इस साल के पहले 3 महीने में 11 प्रतिशत बढ़कर 3 करोड़ इकाई पर पहुंच गई, जो कि पहली तिमाही के लिए रिकॉर्ड है। अनुसंधान फर्म आईडीसी के अनुसार 2017 की पहली तिमाही में लगभग 2.7 करोड़ स्मार्टफोन भेजे गए थे।

आईडीसी के आंकड़ों के अनुसार शियोमी ने लगातार दूसरी तिमाही स्मार्टफोन बाजार में 30.3 प्रतिशत भागीदारी के साथ अव्वल स्थिति बनाए रखी। इस दौरान सैमसंग की 25.1 प्रतिशत, ओपो की 7.4 प्रतिशत, वीवो की 6.7 प्रतिशत ट्रांसियान की 4.6 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

हालांकि पूर्व तिमाही की तुलना में स्मार्टफोन बाजार लगभग स्थिर रहा। इसके अनुसार शियोमी ने ऑफलाइन माध्यम के विस्तार तथा अपने रेडमी 5ए व रेडमी नोट-5 जैसे मॉडल की बदौलत अग्रणी स्थिति बनाए रखी, वहीं हॉनर, आईवूमी तथा टेनोर ने ऑनलाइन बिक्री के जरिए अपनी बाजार भागीदारी का विस्तार किया।

फर्म का कहना है कि आलोच्य तिमाही में कुल स्मार्टफोन बिक्री में ऑनलाइन माध्यमों के जरिए बिक्री का हिस्सा 34.2 प्रतिशत रहा। इसके अनुसार 40,000 रुपए व इससे अधिक कीमत वाले स्मार्टफोन बाजार खंड में इस दौरान 68 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। इसमें कहा गया है कि 27,000-40,000 रुपए कीमत वाले खंड में वन प्लस की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक रही। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख