Daily Horoscope
✕

72 हजार 900 का सैमसंग फोन सिर्फ 2500 रुपए में

Updated: शनिवार, 17 मार्च 2018 (12:30 IST)
सैमसंग गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। तीन वेरिएंट में लांच किए गए इन स्मार्टफोन के लिए जियो ने एक आकर्षक ऑफर भी दिया है। 70% बायबैक वाले इस ऑफर के लिए रिलायंस जियो कस्टमर को 12 महीनों में 2500 रुपए तक का रिचार्ज कराना होगा। 
 
अगर उपभोक्ता ये स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो रिलायंस जियो शानदार ऑफर पेश कर रहा है। सैमसंग गैलेक्सी S9 प्लस के 256 जीबी वेरिएंट रिलायंस डिजिटल से खरीदने पर 70% बायबैक ऑफर मिल रहा है। ये नया सैमसंग स्मार्टफोन जियो स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं इसकी खरीदारी jio.com से भी की जा सकती है। रिलायंस डिजिटल स्टोर से गैलेक्सी S9+ पर 6000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है।
 
हालांकि 70% बायबैक ऑफर पाने के लिए रिलायंस जियो कस्टमर को 12 महीनों में 2500 रुपए तक का रिचार्ज कराना होगा। इस ऑफर का फायदा जियो यूजर्स 16 मार्च से 15 जून तक उठा सकते हैं। इसके अलावा यूज़र्स इन दोनों स्मार्टफोन्स पर एक साल के लिए 1TB का 4G डाटा पा सकते हैं, जिसकी कीमत 4,999 रुपए। इस ऑफर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और SMS का फायदा भी दिया जाएगा।
 
कीमत कितनी : भारत में 64GB S9 वेरिएंट की कीमत 57 हजार 900 रुपए गैलेक्सी एस9 प्लस के 64GB वेरिएंट की कीमत 64 हजार 900 रुपए रखी गई है। वहीं गैलेक्सी S9 के 256GB वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपए और S9 प्लस के 256GB वेरिएंट की कीमत 72,900 रुपए है। 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख