dharma sangrah

Reliance Jio का वेब ब्राउजर JioPages लांच, 8 भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट

Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (18:19 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने अब अपना खुद का वेब ब्राउजर लॉन्च कर दिया है। इस नए वेब ब्राउजर को कंपनी ने  JioPages के नाम से मार्केट में उतारा है। कंपनी का दावा है कि उसका नया वेब ब्राउजर तेज होने के साथ साथ पूरी तरह सुरक्षित है।
ALSO READ: क्या है 5G? इससे कैसे आसान बनेगी आपकी जिंदगी?
डेटा सिक्योरिटी को लेकर छिड़ी अंतरराष्ट्रीय बहस और चीनी कंपनी के यूसी वेब ब्राउजर पर प्रतिबंध के बीच रिलायंस जियो का मानना है कि JioPages को बाजार में उतारने का यह सही समय है। JioPages की खूबी यह है कि दूसरे ब्राउजर्स के मुकाबले यह यूजर्स को डेटा प्राइवेसी के साथ अपने डेटा पर फुल कंट्रोल देता है।
 
JioPages को शक्तिशाली क्रोमियम ब्लिंक इंजन पर बनाया गया है। इंजन की हाई स्पीड की वजह से ब्राउज़िंग का शानदार अनुभव मिलता है। JioPages को पूरी तरह से भारत में ही डिजाईन और डेवलप किया गया है।
ALSO READ: Jio लांच करेगी सस्ते 5G स्मार्टफोन, 3000 तक हो सकती है कीमत
अंग्रेजी के अलावा 8 भारतीय भाषाओं में काम करने की क्षमता की बदौलत इसे पूर्ण स्वदेशी कहा जा रहा है। हिन्दी, मराठी, तमिल, गुजराती, तेलगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली जैसी भारतीय भाषाओं को JioPages पूरी तरह सपोर्ट करता है।
ALSO READ: Jio ग्राहकों की संख्या जुलाई में 25 लाख बढ़ी, Airtel, Voda Idea को हुआ नुकसान
पर्सनलाइज्ड होम स्क्रीन, पर्सनलाइज्ड थीम, पर्सनलाइज्ड कंटेंट, इंफॉरमेटिव कार्डस, भारतीय भाषा के कंटेंट, एडवांस डाउनलोड मैनेजर, इंकॉग्निटो मोड और एड ब्लाकर जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को  JioPages में मिलेंगी।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनको मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख