shradh paksha
✕

Jio लाएगी सस्ते 4G स्मार्टफोन, Realme और अन्य कंपनियों के साथ कर रही काम

Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (18:30 IST)
रिलायंस जियो (Reliance Jio) 4G मोबाइल हैंडसेट और अन्य उपकरण की कीमतों को नीचे लाने के लिए रियलमी (Realme) और अन्य कंपनियों के साथ काम कर रहा है। जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: PM Swanidhi Yojana: पहले चरण में 36,000 रेहड़ी-पटरी वालों को जोड़ेगी Swiggy
रिलायंस जियो के अध्यक्ष (उपकरण और मोबिलिटी) सुनील दत्त ने कहा कि बाजार में सस्ते 4जी और 5जी उपकरणों की जरूरत है ताकि जो लोग अब भी 2जी हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहे हैं वे 4जी और 5जी का रुख कर सकें।
 
दत्त ने भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2020 में कहा कि एक कंपनी के तौर पर रिलायंस जियो ने पहले भी 4जी कनेक्टिविटी का लाभ पहुंचाने के लिए ‘जियोफोन’ के माध्यम से सस्ते उपकरण लोगों तक पहुंचाए हैं। अन्य 4जी उपकरणों के लिए हम रियलमी एवं अन्य कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि लोगों के लिए इन उपकरणों को और सस्ता बनाया जाए।
 
उन्होंने कहा कि जियो सिर्फ मोबाइल फोन पर काम नहीं कर रही है। बल्कि वह अन्य कनेक्टेड (इंटरनेट से जुड़े हुए उपकरणों) उपकरणों पर भी काम कर रहा है।
 
रियलमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने कहा कि भविष्य में 5जी प्रौद्योगिकी नवोन्मेष के कई अवसर पैदा करेगी, यह सिर्फ स्मार्टफोन तक नहीं सीमित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक 5जी फोन पहुंचाने में चिपसेट की अहम भूमिका होगी।  (भाषा)

ALSO READ: देशभर में Free Wi-Fi सुविधा को मिली मंजूरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख