suvichar
✕

राजनाथ की चीन को संयम बरतने की सीख, आतंकवाद को बताया सबसे बड़ा अभिशाप

Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (16:34 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को आसियान देशों के रक्षामंत्रियों की वर्चुअल बैठक में चीन का नाम लिए बिना कहा कि सभी सदस्य देशों को संयम बरतना चाहिए और कोई ऐसा कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे स्थिति जटिल बन जाए। चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में पिछले 6 महीने से भी अधिक समय से चल रहे सैन्य गतिरोध के बीच सिंह ने गुरुवार को वर्चुअल संवाद के दौरान चीनी रक्षामंत्री की मौजूदगी में यह बात कही।
ALSO READ: Farmers Protest Live : किसान आंदोलन को लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, नरेंद्र तोमर ने भाजपा अध्यक्ष के साथ चर्चा की
सिंह ने वियतनाम के हनोई में आयोजित आसियान देशों के रक्षामंत्रियों की 14वीं बैठक में कहा कि परस्पर विश्वास तथा भरोसा बढ़ाते हुए जब हम अपनी गतिविधियों में संयम बरतते हैं और इस तरह की कार्रवाई से बचते हैं जिससे स्थिति जटिल बन सकती है तो हमें क्षेत्र में लंबे समय तक शांति बनाए रखने में सफलता मिलेगी। इस बैठक में 10 आसियान देशों के साथ-साथ 8 सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। एडीडीएम प्लस मंच की यह 10वीं बैठक थी।
 
इस मौके पर एक विशेष आयोजन भी किया गया जिसमें वियतनाम के प्रधानमंत्री नयूएन जुआन और रक्षामंत्री ने हिस्सा लिया। सिंह ने इस विशेष सत्र को भी संबोधित किया। रक्षामंत्री ने कहा कि आतंकवाद क्षेत्र और दुनिया के लिए एक बड़ा अभिशाप है। आतंकवाद को समर्थन देने तथा उसे आश्रय देने वाला तंत्र भारत के पड़ोस सहित अन्य जगहों पर अभी भी मौजूद है। उन्होंने आतंकवाद से जोरदार तरीके से मिलकर लड़ने की मजबूत प्रतिबद्धता का आह्वान करते हुए अंतरराष्ट्रीय तंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

LIVE: CJP Protest दिल्ली में पीटीआई दफ्तर के पास पुलिस पर पत्थरबाजी

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

अगला लेख