suvichar
✕

क्या आपको पता है जियो का सीक्रेट कोड, मुश्किल में आएगा काम

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2018 (12:20 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए लगभग रोजाना नए-नए ऑफर आ रहे हैं। इन ऑफर्स में ग्राहकों को लाभ भी मिल रहे हैं, लेकिन जियो यूजर्स कुछ स्पेशल हैं, इसलिए स्पेशल बेनिफिट्स के साथ ही उनके लिए कुछ और बातें भी जानना जरूरी है। क्या आपको जियो का सीक्रेट कोड पता है। 
 
यह है सीक्रेड कोड : जियो यूजर्स के लिए यह कोड है *409*। यह एक स्पेशल कोड है। इसकी मदद से जियो नंबर को किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि आप नेटवर्क में हो या न हों आपका कोई कॉल मिस नहीं होगा। नेटवर्क नहीं आने पर भी आपके जियो नंबर पर आने वाले फोन दूसरे नंबर पर आएंगे। हालांकि इसके लिए एक प्रोसेस को पूरा करना होगा। इसका आसान उपाय है जिसकी मदद से ऐसा हो सकता है। 
 
ऐसे करें इस्तेमाल : फोन डायलर से *409* डायल करें। इसके बाद जिस नंबर पर कॉल को फॉरवर्ड करना चाहते हैं वो नंबर एंटर करें और उसे डायल कर दें। इस प्रक्रिया को पूरा करते ही आपके जियो नंबर पर कॉल नहीं लगने पर दूसरे नंबर पर कॉल आने लगेंगे। इससे जियो नंबर पर कॉल नहीं लगने जैसी शिकायतों से छुटकारा तो मिलेगा ही, साथ ही आप कोई जरूरी कॉल मिस नहीं करेंगे।
 
आसानी से हो जाता है बंद : अगर जियो यूजर्स अपनी कॉल फॉरवर्डिंग की सर्विस को बंद करना चाहते हैं तो यह भी बहुत आसान है। इस सर्विस को बंद करने के लिए आपको *410 डायल करना होगा। इसके बाद सर्विस खुद बंद कर दी जाएगी।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

इंदौर ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, 70वां अंगदान संपन्न

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

इंदौर में जेल प्रहरी अंडरगार्मेंट्स में नशीले पदार्थ कैदियों को करता था सप्लाई, आधी रात को ऐसे हुआ पर्दाफाश

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

अगला लेख