Daily Horoscope
✕

चीन को लगेगा एक और बड़ा झटका, PM मोदी ने भारतीय युवाओं को दिया बड़ा चैलेंज

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (18:52 IST)
नई दिल्ली। भारत ने चीन को उसकी हरकतों का जवाब देने के लिए हर मोर्चे पर तैयारी कर ली है। भारत सरकार ने चीन के खिलाफ डिजीटल स्ट्राइक करते हुए उसके 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय युवाओं को ऐप इनोवेशन के लिए चैलेंज दिया दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट करके कहा कि वे आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज लॉन्च करने जा रहे हैं। मोदी ने लिखा कि 'आज मेड इन इंडिया ऐप्स बनाने के लिए तकनीकी और स्टार्टअप समुदाय के बीच अपार उत्साह है, इसलिए @GoI_MeitY और @AIMtoInnovate मिलकर इनोवेशन चैलेंज शुरू कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर आपके पास कोई ऐसा प्रोडक्ट है या फिर आपको लगता है कि  कुछ अच्छा करने का दृष्टिकोण और क्षमता है तो टेक कम्युनिटी के साथ जुड़ जाइए।
 
ALSO READ: सैनिकों के इलाज पर सवाल उठाने वालों को भारतीय सेना का जवाब, कहा- यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
 
प्रधानमंत्री मोदी ने लिंक्डइन पर अपने विचार रखे हैं। 15 जून की घटना के बाद मोदी सरकार ने चीन के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। भारत में चीनी कंपनियों को मिले कई टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लेह का दौरा किया था।

<

Today there is immense enthusiasm among the tech & start-up community to create world class Made in India Apps. To facilitate their ideas and products @GoI_MeitY and @AIMtoInnovate are launching the Aatmanirbhar Bharat App Innovation Challenge. https://t.co/h0xqjEwPko

— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2020 >उन्होंने बिना नाम लिए चीन पर हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा था कि विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है। अब विकासवाद का समय आ गया है। प्रधानमंत्री ने लेह में घायल जवानों से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत न कभी झुका है और न ही झुकेगा।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख