kalsarpa dosh calculator
✕

RailOne App : ट्रेन, टिकट बुकिंग और PNR पूछताछ के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, एक ही जगह समाधान

अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया रेलवन मोबाइल एप्लीकेशन

Updated: मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (17:36 IST)
RailOne App app : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को रेलवन मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन और पीएनआर पूछताछ, यात्रा योजना बनाने, रेल सहायता सेवाएं और भोजन बुकिंग जैसी कई सेवाओं तक आसान पहुंच में मदद मिलेगी। वैष्णव ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) के 40वें स्थापना दिवस समारोह में इस ऐप की शुरुआत की। यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर, दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।
 
रेलवन ऐप पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
रेलवन ऐप पर यात्रियों की सभी जरूरतों का समाधान उपलब्ध होगा। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को निम्नलिखित सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी: टिकटिंग - आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफॉर्म टिकट; ट्रेन और पीएनआर पूछताछ; यात्रा योजना; रेल सहायता सेवाएं; ट्रेन में भोजन की बुकिंग। इसमें कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, माल ढुलाई से संबंधित पूछताछ की सुविधा भी उपलब्ध है। 
ALSO READ: 15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा
ऐप के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मंत्रालय ने कहा कि यह उपयोगकर्ताओं को सरल और स्पष्ट यूजर इंटरफेस के माध्यम से बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। मंत्रालय ने कहा कि इसमें न केवल सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं, बल्कि सेवाओं के बीच एकीकृत कनेक्टिविटी भी है, जिससे उपयोगकर्ता को भारतीय रेलवे सेवाओं का समग्र पैकेज मिलता है।
<

????#RailOne App of Indian Railways is now LIVE!

RailOne is a one-stop solution for all passenger services. The App offers ease of access for services like

Reserved & Unreserved Tickets
Platform Tickets
Enquiries about Trains
PNR
Journey Planning
Rail Madad… pic.twitter.com/rtorI0cREO

— PIB India (@PIB_India) July 1, 2025 >
कैसे कर सकते हैं रेलवन ऐप का उपयोग
इस ऐप की एक खास विशेषता सिंगल साइन-ऑन है, जिससे यूजर्स को कई पासवर्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं रहती। "रेलवन ऐप डाउनलोड करने के बाद, कोई भी व्यक्ति रेलकनेक्ट या यूटीएसऑनमोबाइल ऐप की मौजूदा उपयोगकर्ता आईडी का उपयोग करके लॉग इन कर सकता है। इससे उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की आवश्यकता नहीं रहती, जिससे डिवाइस स्टोरेज की बचत होती है।"
मिलेगा छूट का लाभ
‘RailOne’ ऐप को यात्रियों की सभी आवश्यकताओं के लिए एक पूर्ण समाधान के रूप में तैयार किया गया है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट (3% की छूट के साथ), लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत निवारण, ई-कैटरिंग, कुली बुकिंग और अंतिम मील टैक्सी सेवा जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
 
रेलवे ई-वॉलेट की सुविधा भी
आर-वॉलेट (रेलवे ई-वॉलेट) सुविधा भी इस ऐप में जोड़ी गई है। संख्यात्मक एमपिन और बायोमेट्रिक लॉगिन जैसी आसान लॉगिन सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। समें कहा गया है कि नए यूजर्स के लिए न्यूनतम जानकारी प्रदान करके पंजीकरण करने का प्रावधान है, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है। इसमें कहा गया है कि जो उपयोगकर्ता केवल पूछताछ करना चाहते हैं, वे अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के साथ अतिथि लॉगिन के माध्यम से भी लॉग इन कर सकते हैं। इनपुट भाषा  Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख