1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 4 railway officials suspended for providing bad train to bsf personnel on duty special train from tripura agartala

अफसरों ने BSF जवानों के सम्‍मान से किया खिलवाड़, 4 अधिकारी निलंबित, क्या बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

इन अधिकारियों पर BSF जवानों के लिए खराब स्थिति में मौजूद पुराने रैक (कोच) को ड्यूटी के लिए उपलब्ध कराने का आरोप है। यह लापरवाही देश की सुरक्षा में लगे जवानों के सम्मान और सुविधा के खिलाफ मानी गई है।

vaishnav
बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अपनी पोस्टिंग के स्‍थान पर पहुंचने और वापस आने के लिए पुरानी और खराब ट्रेन मुहैया कराने के मामले से बवाल मच गया। केंद्र सरकार के इस मामले पर चिंता जाहिर की। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने तुरंत इस पर एक्‍शन लेते हुए अलीपुर मंडल के चार रेलवे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।  इन अधिकारियों पर BSF जवानों के लिए खराब स्थिति में मौजूद पुराने रैक (कोच) को ड्यूटी के लिए उपलब्ध कराने का आरोप है। यह लापरवाही देश की सुरक्षा में लगे जवानों के सम्मान और सुविधा के खिलाफ मानी गई है।
निलंबित किए गए अधिकारियों में अलीपुर कोचिंग डिपो के डिपो अधिकारी और तीन सीनियर सेक्शन इंजीनियर शामिल हैं। रेलमंत्री ने स्पष्ट कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की गरिमा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।  इस तरह की लापरवाही निंदनीय है और भविष्य में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
चलेगी नई स्पेशल ट्रेन
इस घटना के बाद बीएसएफ जवानों के लिए खास तौर पर एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है, जो अगरतला से रवाना होगी। इस ट्रेन में जवानों की सुविधा, आराम और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कोचों की गुणवत्ता से लेकर सफर के अनुभव तक सभी पहलुओं पर खास निगरानी रखी जाएगी ताकि भविष्य में कोई शिकायत न हो। रेल मंत्रालय ने इस पूरे मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं।  
क्या बोले रेलमंत्री 
वैष्णव ने बुधवार को यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने के चार घंटे के भीतर कार्रवाई की गई है। रैक बदलने के साथ ही इस गलती के लिए जिम्मेदार अलीपुरद्वार मंडल के चार अधिकारी निलंबित कर दिये गये हैं। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बेटे नितेश के बयान पर भड़के नारायण राणे, दी यह चेतावनी...