dharma sangrah

फटाफट बन जाएगा PAN card, Income Tax Department शुरू करने जा रहा है नई सर्विस

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (17:58 IST)
अब आपको अपना पैन कार्ड (PAN card) बनाने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। आयकर विभाग (Income Tax Department) एक नई सर्विस शुरू करने जा रहा है, जिसमें चंद सेकंड्‍स में ही आपका पैन कार्ड (PAN card) आपके हाथों में होगा। खबरों के अनुसार अगले कुछ हफ्तों में यह सर्विस शुरू हो सकती है।
 
टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार की एक खबर के अनुसार यह सर्विस अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च हो जाएगी। इसमें लोगों को भी पैन कार्ड मिल जाएगा जिनका पैन खो गया है। वे लोग इस सुविधा के तहत मिनटों में डुप्लीकेट पैन बनवा सकते हैं।
 
डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए, आयकर (आई-टी) विभाग स्थायी खाता संख्या (PAN) को तुरंत ऑनलाइन जारी करने के लिए एक सुविधा शुरू करने के लिए तैयार कर रहा है। इससे (PAN) बनाने की लंबी प्रक्रिया से छुट्टी मिल जाएगी। इस प्रोसेसे प्रक्रिया PAN card बनाने में आधार कार्ड (Aadhaar card) में दी गई जानकारी का प्रयोग किया जाएगा।
 
ALSO READ: Aadhaar से जुड़ेगी आपकी संपत्ति, मोदी सरकार ने बनाया प्लान
 
जो लोग इलेक्ट्रॉनिक पैन (ePAN) चाहते हैं, उन्हें अपना आधार नंबर बताना होगा। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक बार का पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। आधार (Aadhaar) में दी गई जानकारी के बाद ओटीपी भेजा जाएगा। 
 
चूंकि आधार (Aadhaar) में दिए गए डेटा जैसे पता, पिता का नाम और जन्मतिथि ऑनलाइन एक्सेस कर किया जाएगा, इसलिए PAN card बनवाने के लिए कुछ बुनियादी जानकारी के अलावा किसी भी दस्तावेज को अपलोड करने की कोई जरूरत नहीं होगी। E-PAN की यह सुविधा बिलकुल मुफ्त होगी।
 
ALSO READ: Multipurpose ID Card का प्रस्ताव, एक ही कार्ड में होगा Aadhar, Voter ID और पासपोर्ट : अमित शाह
 
E-PAN बनवाने के लिए आधार कार्ड की डिटेल्स को वेरीफाई किया जाएगा। इसको वेरीफाई कराने के लिए आपके पास एक OTP आएगा। 
 
PAN जेनरेट होने के बाद एक डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित ePAN जारी कर दिया जाएगा। इसमें एक QR कोड होगा। जालसाजी के लिए क्यूआर कोड में जानकारी एन्क्रिप्ट की जाएगी।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख