dharma sangrah
✕

बाजार की तेजी को लगा ब्रेक, 54 अंक गिरा सेंसेक्स

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (17:51 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मुनाफावसूली से बीएसई का सेंसेक्स गत दिवस के रिकॉर्ड स्तर से 53.73 अंक यानी 0.13 प्रतिशत लुढ़ककर मंगलवार को 40,248.23 अंक पर बंद हुआ।
 
बाजार में आरंभ में तेजी रही, लेकिन बाद में बिकवाली हावी हो गयी। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की इंफोसिस और पेट्रो रसायन समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली से बाजार सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा दबाव बना।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.10 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूटकर 11,917.20 अंक पर आ गया। मझौली और छोटी कंपनियों पर ज्यादा दबाव रहा।
 
बीएसई का मिडकैप 1.13 प्रतिशत लुढ़ककर 14,723.75 अंक पर और स्मॉलकैप 0.80 प्रतिशत गिरकर 13,522.04 अंक पर बंद हुआ। अमेरिका और चीन के बीच 16 महीने से जारी व्यापार युद्ध पर विराम की उम्मीद में विदेशी बाजारों में तेजी रही।
 
एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 0.49 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.54 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.58 प्रतिशत और जापान का निक्की 1.76 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.14 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.40 प्रतिशत मजबूत हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,656 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,478 के शेयर लाल निशान में और 1,010 के हरे निशान में बंद हुये जबकि 168 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक के शेयर सर्वाधिक 2.40 प्रतिशत टूटे। यस बैंक में सबसे ज्यादा 3.40 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख