ramcharitmanas

Aadhar-PAN को लेकर सरकार ने सुनाई यह बड़ी खबर

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (17:29 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि बायोमेट्रिक पहचान-पत्र आधार (Aadhar Card) से अब तक 32.71 करोड़ स्थायी खाता संख्या (PAN Card) जोड़े जा चुके हैं।
 
माई गॉव इंडिया ने ट्विटर पर लिखा है कि आधार से 32.71 करोड़ से अधिक पैन जोड़े जा चुके हैं। सरकार पहले ही आधार को पैन से जोड़ने की तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दी है। ट्वीट के अनुसार 29 जून तक 50.95 करोड़ पैन आवंटित किए गए हैं।
 
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 12 अंकों वाला आधार जारी करता है जबकि आयकर विभाग किसी, व्यक्ति या इकाई को 10 अंकों (अंग्रेजी और अंकों को मिलाकर) वाला पैन जारी करता है।
आयकर विभाग के अनुसार अगर पैन को निर्धारित अवधि में आधार से नहीं जोड़ा जाता है, वह निष्क्रिय हो जाएगा।
 
एक अलग ट्वीट में माई गॉव इंडिया ने आयकर रिटर्न भरने वालों के आय वितरण के बारे में ग्राफ के जरिए जानकारी दी है। इसके अनुसार आयकर रिटर्न भरने वाली 57 प्रतिशत इकाइयां ऐसी हैं, जिनकी आय 2.5 लाख रुपए से कम है।
 
आंकड़े के अनुसार 18 प्रतिशत वे लोग भरते हैं जिनकी आय 2.5 से 5 लाख रुपए, 17 प्रतिशत की आय 5 लाख से 10 लाख रुपए और 7 प्रतिशत की आय 10 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए है। आयकर रिटर्न भरने वालों में केवल 1 प्रतिशत अपनी आय 50 लाख रुपए से अधिक दिखाते हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख