Govardhan puja
✕

गूगल को टक्कर देने के लिए मोजिला ने लांच किया नया ब्राउजर

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (20:59 IST)
मोजिला फायरफॉक्स ने गूगल क्रोम को कड़ी टक्कर देने के लिए नेक्स्ट जनरेशन का नया ब्राउजर फायरफॉक्स लांच किया है। कंपनी के अनुसार यह पिछले 13 वर्षों में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अपडेट है। इसे विंडोज, मैक, एंड्रॉइड और आईओएस पर प्रयोग किया जा सकता है। आईटी की दुनिया में ऐसा माना जा रहा है कि फायरफॉक्स का नया क्वांटम ब्राउजर गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज को कड़ी टक्कर दे सकता है। 
 
मोजिला ब्राउजर पहले से ही मोबाइल डिवाइस पर पहले ही मौजूद है। मोजिला का दावा है कि यह 6 महीने पहले फायरफॉक्स की तुलना में काफी तेज है, वहीं अब कंपनी ने एक ब्राउजर फायरफॉक्स क्वांटम पेश किया है जो कि एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसे विंडोज, मैक और लाइनक्स पर भी उपयोग किया जा सकता है।
 
कंपनी द्वारा लांच किए गए नए ब्राउजर की खू‍बी है कि इसमें फायरफॉक्स के पिछले संस्करणों में सबसे महत्वपूर्ण सुधार गति है। क्वांटम किसी भी मोजिला ब्राउजर की तुलना में बहुत तेजी से पेश किया गया है और डेवलपर्स के मुताबिक पहले से बेहतर लग रहा है।  
 
क्वांटम की दो महीने की बीटा टेस्टिंग के बाद इसे लांच किया गया है। इस ब्राउजर में कई तरह के टूल्स पहले से दिए गए हैं जिनमें रीड इट लैटर सर्विस और पॉकेट जैसे सुविधा हैं। अगर यूजर्स फायरफॉक्स ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो इसे डाउनलोड या अपडेट किया जा सकता है।
 
कंपनी के मुताबिक इसके इंजन को बिलकुल नई तकनीक से बनाया गया है। अन्य ब्रॉउजर्स के मुकाबले 30 फीसद कम मेमोरी का इस्तेमाल करता है। यह पहले से काफी फास्ट काम करेगा और क्वांटम का डिजाइन भी बिल्कुल नया है। गूगल क्रोम के मुकाबले क्वांटम ज्यादा लोकप्रिय वेबसाइट्स को एकसाथ लोड कर सकता है जिसमें विकिपीडिया, बिंग, टम्बलर और शटरस्टॉक भी शामिल हैं। 
 
ब्राउजिंग स्पीड के मामले में यह नया वर्जन फायरफॉक्स के पुराने वर्जन से दोगुना तेज है। यह ब्राउजर बिना हैंग और क्रैश हुए दूसरे ब्राउजर्स के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा टैब्स ओपन करने में सक्षम होगा। स्पीड के साथ ही इसके यूजर इंटरफेस में भी बड़े बदलाव किये गए हैं इसका नाम ‘फोटोन’रखा गया है। 
 
फारयफॉक्स क्वांटम नए यूजर इंटरफेस के साथ उपलब्ध होगा जिसे फोटोन नाम दिया गया है। मोजिला का कहना है कि फोटोन यूआई बहुत तेज और स्मूथ है और बेहतर गति के साथ नए इंजन पर काम करता है। इसके अलावा गूगल अब संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में डिफॉल्ट सर्च प्रदाता है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में अतिरिक्त फीस वसूली के विरोध में अभाविप का आंदोलन चौथा दिन भी विरोध जताया

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

अगला लेख