sundarkand
✕

दुनिया की सबसे खूबसूरत नर्स

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (18:57 IST)
ताइपे। ताइवान की एक नर्स कुछ दिन में ही इंटरनेट सेंसेशन बन गई है। इस नर्स को दुनिया की सबसे खूबसूरत नर्स भी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस नर्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक पर इनके फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं।
 
ताइवान की एक डेंटल नर्स को दुनिया की सबसे खूबसूरत नर्स कहा जा रहा है। उससे मिलने के लिए लड़के झूठी बीमारी लेकर आते हैं। कहा जाता है कि बीमारी में सबसे पहले व्यक्ति डॉक्टर की तलाश करता है ताकि उसका सही इलाज हो जाए। 
 
लेकिन नर्स या डॉक्टर खूबसूरत हो तो व्यक्ति बीमार होने का इलाज ढूंढता है। कुछ ऐसा ही मामला ताइवान में देखने को मिला है, जहां एक नर्स कुछ दिन में ही इंटरनेट सेंसेशन बन गई है। इस नर्स को दुनिया की सबसे खूबसूरत नर्स भी कहा जा रहा है। 
 
ताइवान में रहने वाली 25 साल की निंग चेन को विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत नर्स कहा जा रहा है। वह एक डेंटल नर्स हैं और फिलहाल वह प्रैक्टिस कर रही हैं। उनकी पिंक कलर की ड्रेस भी मरीजों को काफी अच्छी लगती है। लोग उनकी फोटो पर कई कॉम्प्लिमेंट दे रहे हैं। 
 
बीमारी का बहाना मारकर आते हैं लड़के

'द सन' की खबर के मुताबिक, निंग चेन, ताइचंग डेटिस्ट्री चेन डॉक्टर मिन में नर्स की जॉब करती हैं और कई लड़के झूठी बीमारी लेकर उनको देखने पहुंचते हैं। बीमारी के बहाने वह निंग से बात करना चाहते हैं। निंग कहती है- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं दुनिया की सबसे खूबसूरत नर्स हूं। मैं काफी खुश हूं और लोगों से मिल रहे इतने प्यार के लिए शुक्रगुजार हूं।' 
 
उनकी पिंक ड्रेस हुई सोशल मीडिया पर वायरल

डॉक्टर मिन में एक ड्रेस कोड है जो हर नर्स को अपनाना जरूरी है। निंग की यह ड्रेस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है क्योंकि लोगों को पिंक ड्रेस में वह किसी राजकुमारी की तरह लगती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहती हैं और फोटो पोस्ट करती रहती हैं।
 
सोशल मीडिया पर बढ़ रहे उनके फॉलोअर्स

दिन-ब-दिन सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 31 हजार और फेसबुक पर 10 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं और लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही नहीं, उसने मिलने के लिए क्लीनिक के बाहर लड़कों की लंबी लाइन लगी रहती है।
 
निंग का बॉयफ्रेंड भी है

निंग ने बताया कि उनका एक बॉयफ्रेंड भी है और यह बात सुनकर वह भी काफी खुश है। लोग जब झूठी बीमारी लेकर पहुंचते हैं तो मुझे बहुत हंसी आती है लेकिन दांत साफ करना मुझे बहुत अच्छा लगता है। 

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख