dharma sangrah
✕

रोबोट बना नेता, 2020 में चुनाव लड़ने को तैयार

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (18:48 IST)
मेलबर्न। न्यूजीलैंड में साल 2020 के आखिर में आम चुनाव होंगे। उसके निर्माता गेरिट्सन का मानना है कि तब तक सैम एक प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएगा। इस आभासी राजनीतिज्ञ का नाम ‘सैम’ (एसएएम) रखा गया है।
 
वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला कृत्रिम बुद्धि वाला राजनीतिज्ञ विकसित किया है जो आवास, शिक्षा, आव्रजन संबंधी नीतियों जैसे स्थानीय मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दे सकता है। इतना ही नहीं, उसे 2020 में न्यूजीलैंड में होने वाले आम चुनाव में उम्मीदवार बनाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं। 

इस आभासी राजनीतिज्ञ का नाम ‘सैम’ (एसएएम) रखा गया है और इसके रचनाकार न्यूजीलैंड के 49 वर्षीय उद्यमी निक गेरिट्सन हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि फिलहाल राजनीति में कई पूर्वाग्रह हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन एवं समानता जैसे जटिल मुद्दों का हल नहीं निकाल पा रहे हैं।'
 
कृत्रिम बुद्धि वाला राजनीतिज्ञ फेसबुक मेसेन्जर के जरिए लोगों को प्रतिक्रिया देना लगातार सीख रहा है। गेरिट्सन मानते हैं कि एल्गोरिदम में मानवीय पूर्वाग्रह असर डाल सकते हैं लेकिन उनके विचार से पूर्वाग्रह प्रौद्योगिकी संबंधी समाधानों में चुनौती नहीं हैं। ‘टेक इन एशिया’ की खबर में कहा गया है कि प्रणाली भले ही पूरी तरह ‘सटीक’ न हो, लेकिन यह कई देशों में बढ़ते राजनीतिक एवं सांस्कृतिक अंतर को भरने में मददगार हो सकती है। 
 
न्यूजीलैंड में साल 2020 के आखिर में आम चुनाव होंगे। गेरिट्सन का मानना है कि तब तक सैम एक प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही दुनिया में एक नए तरीके की राजनीति का प्रारंभ हो सकता है।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा भाजपा विधायकों से की मुलाकात, आखिर क्‍यों हुई मुलाकात?

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

योगी सरकार के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

अगला लेख