ramcharitmanas

अनोखे नाम से मिली नौकरी

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (18:39 IST)
क्वालाल्मपुर। कहते हैं कि नाम में क्या रखा है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है एक नाम का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे उसका जीवन भी बदल सकता है। यह मामला इंडोनेशिया का बताया जा रहा है। 
 
यहां एक लड़के को पुलिस में इसलिए नौकरी मिल गई क्योंकि उसका नाम एकदम अलग था। शायद आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा इस शख्स के नाम में क्या था कि उसे पुलिस में नौकरी करने का अवसर मिला। 
 
हम जिस लड़के की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम पोलीसी (Polisi) है। इंडोनेशिया में पुलिस को पोलीसी भी कहा जाता है। कुवैत टाइम्स की खबर के अनुसार एक बार पोलीसी नाम के इस लड़के को स्थानीय पुलिस ने बिना लाइसेंस के कार ड्राइव करते हुए पकड़ लिया था।
 
इसके बाद जब पुलिस अधिकारियों ने पोलीसी का चालान काटने के लिए उसका नाम पूछा तो नाम सुनकर वे चौंक गए। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। इसके बाद एक अन्य पुलिस अधिकारी ने उससे बात करते हुए उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम पोलीसी बताया। 
 
पोलीसी ने पुलिस को बताया कि घर में कमाने वाला अकेला सदस्य है। यह सुनकर अधिकारी ने उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन में नौकरी दे दी। पोलीसी अब ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में पुलिस की मदद करता है। उसका कहना है कि उसने इससे पहले कभी पुलिस के साथ ऐसे माहौल में काम नहीं किया है। 
 
वह काम को लेकर काफी नर्वस है लेकिन जल्द ही इस नए काम में घुलमिल जाएगा। पोलीसी के बारे में मीडिया में खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर जानकारी वायरल हो रही है। हर कोई उसके नाम के बारे में पढ़कर हैरान हो रहा है। 
 
वहीं पोलीसी अपने नाम के लिए घर वालों का धन्यवाद कर रहा है, जिस कारण उसे पुलिस में नौकरी मिल गई और उसकी जिंदगी बन गई।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख