Hanuman Chalisa

आप भी लेना चाहते हैं नई सिम तो जरूर पढ़ें

नई दिल्ली। सरकार ने आधार संख्या जारी करने वाले यूआईडीएआई की ग्राहक संबंधी ऑनलाइन ब्योरे  (ई-केवाईसी) को जांचने के लिए प्रायोगिक परियोजना शुरू करने का फैसला किया है। इसे अमलीजामा पहनाया  गया तो आधार कार्डधारकों के लिए मोबाइल सिम एक्टिवेट कराना बहुत आसान हो जाएगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ई-केवाईसी सेवा के तहत बैंक व दूरसंचार कंपनी जैसे सेवा  प्रदाता किसी व्यक्ति से जुड़ी जानकारी का सत्यापन आधार कार्ड संख्या के आधार पर ऑनलाइन कर सकेगा। मौजूदा समय में सारे दस्तावेज जमा कराने के बाद भी किसी सिम को एक्टिवेट करवाने में कम से कम 2 दिन  का समय लगता है।
 
 
दूरसंचार विभाग की अधिसूचना के अनुसार प्रायोगिक परियोजना 5 दूरसंचार सर्कलों में लागू की  जाएगी जिनमें  एयरटेल (लखनऊ), रिलायंस (भोपाल), आइडिया (दिल्ली), वोडाफोन (कोलकाता) व  बीएसएनएल (बेंगलुरु) हैं। इसमें सिम कार्ड चाहने वाले को आधार संख्या देनी होगी। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय ने आधार  को सिमकार्ड  से जोड़ने पर आपत्ति जताई थी। (भाषा)

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी