shradh paksha
✕

5G स्मार्टफोन के लिए डायमेन्सिटी 8450 मोबाइल प्लेटफॉर्म लॉन्च

Updated: शनिवार, 21 जून 2025 (17:42 IST)
फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी मीडियाटेक ने यहां एक प्रीमियम 5जी स्मार्टफोन चिप मीडियाटेक डायमेन्सिटी 8450 लांच किया। कंपनी द्वारा यहां आयोजित मीडियाटेक इंडिया डायमेन्सिटी समिट में इस चिप को लॉन्च किया गया। यह चिप असाधारण निष्पादन, दक्षता और कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है।

मीडियाटेक के वायरलेस कम्युनिकेशंस बिजनेस यूनिट के महाप्रबंधक डॉ. येंची ली ने कहा कि मीडियाटेक डायमेन्सिटी 8450 की लांचिंग के साथ हम अग्रणी मोबाइल प्लेटफॉर्मों का हमारा पोर्टफोलियो बढ़ा रहे हैं जिससे डिवाइस विनिर्माताओं और यूज़र्स को प्रीमियम अनुभवों के लिए व्यापक विकल्प उपलब्ध हो सके। यह चिप यूज़र्स को मोबाइल गेमिंग को और ऊंचे स्तर पर ले जाते हुए एजेंटिक एआई और इमेजिंग क्षमताओं के साथ रचनात्मकता बढ़ाने के लिए सशक्त करता है।

हमारे बिग कोर डिजाइन के साथ जो हमारे अग्रणी चिप्स में मौजूद है, हम यह प्रदर्शित कर रहे हैं कि असाधारण निष्पादन और दक्षता का साथ साथ अस्तित्व हो सकता है जिससे उपभोक्ताओं को अब दोनों में से एक चुनने की बाध्यता नहीं होगी।” मीडियाटेक डायमेन्सिटी 8450 एसओसी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे गुणवत्ता और स्पीड प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्मों के मुकाबले 30 प्रतिशत तेज के साथ स्ट्रीम, प्रसारण, रिकॉर्डिंग, संपादित और पब्लिश किया जा सकता है। Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख