शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. Koo Touches 15 Million User Base, Plans To Venture Into New Market in Southeast Asia
Written By
Last Updated : रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (18:50 IST)

डेढ़ करोड़ पर पहुंची Koo यूजर्स की संख्या

डेढ़ करोड़ पर पहुंची Koo यूजर्स की संख्या - Koo Touches 15 Million User Base, Plans To Venture Into New Market in Southeast Asia
घरेलू सोशल मीडिया मंच 'कू' Koo के यूजर्स की संख्या बढ़कर डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गई है। इसमें से 50 लाख यूजर्स पिछली तिमाही के दौरान जुड़े है। कंपनी के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि कू भारतीय बाजार में अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी और अधिक से अधिक यूजर्स जोड़ेगी। जून 2022 के बाद कंपनी की एक नए बाजार दक्षिण-पूर्व एशिया में उतरने की योजना है।
 
राधाकृष्ण ने कहा कि भारतीय सोशल मीडिया मंच के यूजर्स की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। वर्तमान में 'कू' नाइजीरिया में भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर अब तक एप्लीकेशन को लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया हैं, जिसमें से 50 लाख डाउनलोड पिछली तिमाही के दौरान हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि कंपनी ने अब नाइजीरिया के बाजार में भी प्रवेश कर लिया है और कू वहां अच्छी तरह से बढ़ रही है। हम इस समय नाइजीरिया के सांस्कृतिक पहलुओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।