manglik dosh calculator
✕

टेलिग्राम के अपग्रेडेड फीचर्स आपको आएंगे पसंद, जानिए क्या है खास...

Updated: शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (22:39 IST)
हाल ही में टेलिग्राम ने iOS और Android प्लेटफॉर्मस के लिए कमाल के फीचर्स लॉन्च किए हैं। Power Saving Mode,  Auto-Send Invite Links, Read Time in Small Groups, Granular Speed Track आदि फीचर्स के साथ टेलिग्राम को  अपडेट किया गया है।

1. पावर सेविंग मोड : इस फीचर के जरिए टेलिग्राम के एनिमेशंस और लाइटवेट इफेक्टस को डिसेबल कर मोबाइल की बैटरी लाइफ बढ़ाई जा सकती है। बैटरी परसेंटेज कम होने पर पावर सेविंग मोड खुद-ब-खुद ऑन हो जाता है। आप इंडिविजुअल टोगल्स की मदद से स्पेशल इफेक्ट्स को बंद कर सकते है। इतना ही नहीं, iOS युजर्स पावर सेविंग सेटिंग्स में जाकर बैकग्राउंड अपडेट्स को सीमित कर सकते हैं।

2. ग्रेन्युलार प्लेबैक स्पीड : सालों से टेलिग्राम के उपभोक्ता वीडियो, पोडकास्ट्स, वोइस मैसेज के लिए प्लेबैक स्पीड 2x तक तेज कर सकते थे। अब और भी ज्यादा फ्लेक्जिबिलि‍टी के साथ 0.2x–2.5x की स्पीड बदल सकते हैं।

3. रीड टाइम इन स्मॉल ग्रुप्स : इस फीचर से यूजर को पता लग सकता है कि उसके मैसेज को प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किस वक्त पढ़ा गया था। यह फीचर केवल 100 मेंबर वाले छोटे ग्रुप्स के लिए ही उपलब्ध है। यह फीचर आपके मैसेज के 'seen' होने का समय दर्शाएगा।

4. ऑटो-सेंड इंवाइट लिंक्स : टेलिग्राम के इस फीचर की मदद से यूजर्स तय कर सकते हैं कि उन्हें ग्रुप्स में कौन जोड़ सकता है। लोगों को अपने ग्रुप में जोड़ने के लिए एड मेंबर्स के ऑपशन पर जाकर, अकाउंट्स सिलेक्ट कर उन्हें सीधे इनवाइट लिंक भेज सकते हैं। इनवाइट लिंक्स आपको चेट्स का प्रिव्यू भी दिखाएगी।

5. iOS के लिए बेहतर फोल्डर सपोर्ट : iOS यूजर्स अब केवल एक ही बार में सारे फोल्डर्स के चेट्स को 'read' मार्क कर सकते हैं। मैसेज फॉरवर्ड करते समय इन फोल्डर्स का इस्तेमाल सही चेट ढूंढने में किया जा सकता है। इस फीचर को टेलिग्राम अपने नेक्सट अपडेट में एनड्राइड यूजर्स के लिए भी लाएगा।
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख