सम्बंधित जानकारी
- Poco C55 : लॉन्च हुआ पोको का सस्ता स्मार्टफोन, 5,000mAh की बैटरी के साथ धमाकेदार हैं फीचर्स
- Nokia X30 5G : नोकिया लेकर आया सस्ता स्मार्टफोन, 4,200mAh की बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप
- Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition की सेल हुई शुरू, जानिए क्या हैं खूबियां
- OnePlus 11, OnePlus 11R और OnePlus Pad लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
- Moto E13 : 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन सिर्फ 6999 रुपए में, मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स
Infinix Smart 7 हुआ लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी, 33 दिन का standby, 8000 से कम कीमत
Infinix ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Smart 7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। अगर फोन के खास फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन की बैटरी 33 दिनों का standby टाइम देगी। Infinix Smart 7 की कीमत भारत में 7,299 रुपए है और 27 फरवरी से इसकी सेल शुरू होगी।
कंपनी के मुताबिक बैटरी 50 घंटे का टॉक स्टैंडबाय टाइम देगी वहीं 24 घंटे का वीडियो प्लेबैक। बैटरी में USB Type-C port, 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
स्मार्टफोन में 13MP मेन कैमरा लगा हुआ है और वीडियो और सेल्फी चैट के लिए फ्रंट में 5MP का snapper लगा हुआ है।
Infinix Smart 7 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के एक ही वैरिएंट में ग्राहकों को मिलेगा। Infinix Smart 7 में 6.6- इंच का IPS LCD डिस्प्ले (1612x720) resolution के साथ लगा हुआ है। Edited By : Sudhir Sharma
