Hanuman Chalisa
✕

Jio ने 6G के लिए University of Oulu से की साझेदारी की घोषणा

Updated: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (22:24 IST)
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 6G की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। जियो ने 6G को डेवलप करने के लिए आज यूनिवर्सिटी ऑफ ओउलू (University of Oulu) के साझेदारी की घोषणा की है। इससे आने वाले दिनों में 6G की संभावनाओं की तलाशने में मिलकर काम किया जा सकेगा।

जहां 5G के आने से हाई स्पीड इंटरनेट, कम लेटेंसी और शानदार डेटा नेटवर्क मिलेंगे। देश में 5G के आने के बाद मशीन टाइप कम्यूनिकेशन्स और वर्चु्अल कामकाज को बढ़ावा मिलेगा। दूसरी ओर 6G के आने से इससे आगे कॉल-फ्री MIMO, इंटेलिजेंस सरफेस और साथ ही टेरा-हर्ट्ज फ्रिक्वेंसी सपोर्ट मिलेगा। जारी विज्ञप्ति के अनुसार 5G और 6G एकसाथ काम कर सकेंगे। इससे ग्राहकों को एक बड़े दायरे में इंटरनेट उपलब्ध कराया जा सकेगा।
 
इन मामलों में 6G का होगा महत्वपूर्ण रोल
एरियल और स्पेस कम्यूनिकेशन
होलोग्राफिक बीमफार्मिंग
3D कनेक्टेड इंटेलिजेंस साइबर सिक्योरिटी
माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स
फोटोनिक
 
6G के आने से डिफेंस, ऑटोमोटिव, व्हाइट गुड्स, इंडस्ट्रियल, कंज्यूमर गुड्स, मैन्युफैक्चिरिंग, स्मार्ट डिवाइस इन्वॉयरमेंट, कंप्यूटिंग और ऑटोनॉमस ट्रैफिक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। रिलायंस जियो 5G के मामले में भी काफी आगे है। जियो पूरी तरह से मेड इन इंडिया 5G पर काम कर रहा है।

जियो 5G लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं। कंपनी को बस सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने का इंतजार है। इसके साथ ही कंपनी ने 6G के विकास पर काम शुरू कर दिया है।

University of Oulu में 6जी के प्रमुख निदेशक प्रोफेसर मत्ती लातवा-अहो ने कहा कि हम लक्षित अनुसंधान पहलुओं पर जियो एस्तोनिया और पूरे रिलायंस समूह के साथ सहयोग करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हफ्ते भर लाल निशान में रहा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, अब जियो IPO की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजरें

डॉ. अशोक भार्गव मध्य प्रदेश के स्टेट कमिश्नर स्काउट्‍स नियुक्त

अगला लेख