sundarkand
✕

Airtel, Idea को पछाड़कर 4G डाउनलोड स्पीड में फिर टॉप पर JiO

Updated: बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (15:18 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक (TRAI) द्वारा सितंबर द्वारा जारी औसत 4G डाउनलोड स्पीड के आंकड़ों में रिलायंस जियो (Relance jio) ने एक बार फिर बाजी मार ली है। सितंबर माह में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.0 Mbps रही।
 
ALSO READ: त्योहारों पर JIO का नया धमाका, ऑल इन वन प्लान्स में फ्री मिलेगी 1,000 मिनट की IUC कॉलिंग
इस साल के पहले 9 महीनों में जियो 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में टॉप पर रहा है। 2018 में भी रिलायंस जियो (Relance jio) स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी ऑपरेटर था। 2018 के सभी 12 महीनों में जियो की 4जी औसत डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक थी।
 
ALSO READ: PM मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को चकनाचूर कर देगा IUC पर ट्राई का कंसल्टेशन पेपर : Jio
 
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आकड़ों के मुताबिक सिंतबर में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया।

एयरटेल (Airtel) की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अगस्त के 8.2 Mbps के मुकाबले सितंबर में 8.3 Mbps रही जबकि 2 माह पूर्व जुलाई में उसकी स्पीड 8.8 एमबीपीएस मापी गई थी। जियो के मुकाबले एयरटेल की स्पीड ढाई गुना कम है।
 
हालांकि वोडाफोन (vodafone) और आइडिया (Idea) सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आकंड़े अलग-अलग दिखाता है।
 
वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की गई। अगस्त के 7.7 एमबीपीएस के मुकाबले यह सितंबर में 6.9 Mbps ही रह गई। आइडिया ने सितंबर में मामूली सुधार दर्ज किया। अब उसकी 4जी डाउनलोड स्पीड 6.4 Mbps हो गई है।
 
सितंबर में 5.4 Mbps के साथ आइडिया(Idea), औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। वोडाफोन (vodafone) और एयरटेल (Airtel) की सितंबर माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमशः 5.2 Mbps और 3.1 Mbps नापी गई।
 
वोडाफोन की औसत 4जी अपलोड स्पीड में जहां गिरावट दर्ज की गई। एयरटेल की औसत 4जी अपलोड स्पीड जस की तस रही जबकि Jio की 4जी अपलोड स्पीड एयरटेल से अधिक 4.2Mbps मापी गई।
 
ट्राई द्वारा एवरेज स्पीड का कैलकुलेशन माईस्पीड एप्लीकेशन की सहायता से इकट्ठे किए गए रियल टाइम डेटा के आधार पर की जाती है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

अगला लेख