suvichar
✕

Jio ने फिर बनाया रिकॉर्ड, 36.9 करोड़ ग्राहकों के साथ बनी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (00:42 IST)
नई दिल्ली। ग्राहकों की संख्या के लिहाज से रिलायंस जियो नवंबर 2019 में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। नवंबर में उसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या 36.9 करोड़ रही।

दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। नवंबर में वोडाफोन आइडिया के मोबाइल उपयोक्ताओं की संख्या 33.62 करोड़ और भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 32.73 करोड़ रही।

देश में कुल दूरसंचार ग्राहकों की संख्या नवंबर में 2.4 प्रतिशत घटकर 117.58 करोड़ रही, जो कि अक्टूबर में 120.48 करोड़ थी।

मोबाइल ग्राहकों की संख्या भी इस महीने 2.43 प्रतिशत घटकर 115.43 करोड़ रही। अक्टूबर में यह आंकड़ा 118.34 करोड़ था। नवंबर महीने में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा 3.6 करोड़ घटी है।

इस दौरान रिलांयस जियो ने 56 लाख नए ग्राहक, भारती एयरटेल ने 16.59 लाख ग्राहक और बीएसएनएल ने 3.41 लाख ग्राहक जोड़े हैं।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

इंदौर में कन्या भोज में बुलाकर 7 बच्चियों से मारपीट, कपड़े उतरवाए, 4 घंटे कमरे में बंद किया, रिटायर्ड टीचर पर आरोप

कौन हैं साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने उठाए गंभीर सवाल

'जो शिंदे के रास्ते में आएगा, वह बर्बाद हो जाएगा': मंत्री गुलाबराव पाटिल के बड़े दावे पर भड़के संजय राउत, सरकार पर उठाए सवाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- इनके बलिदान से गौरवांवित हो रहा प्रदेश

ट्रंप का बड़ा एलान, पहले से अलग होगी भारत से ट्रेड डील

अगला लेख