suvichar

देविंदर सिंह मामले पर चुप क्यों हैं PM मोदी और अमित शाह : राहुल गांधी

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (00:32 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर घाटी से पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की कथित ‘खामोशी’ को लेकर सवाल किया और कहा कि सिंह के खिलाफ त्वरित अदालत में मुकदमा चलना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

गांधी ने यह सवाल भी किया कि देविंदर सिंह की पुलवामा हमले में क्या भूमिका थी और उसे किसका संरक्षण मिल रहा था? उन्होंने ट्वीट कर कहा कि डीएसपी देविंदर सिंह ने अपने घर पर तीन ऐसे आतंकवादियों को अपने घर पर पनाह दी और उन्हें दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया जिनके हाथ में भारतीय नागरिकों का खून लगा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उसके खिलाफ त्वरित अदालत में 6 महीने के भीतर मुकदमा चलना चाहिए और अगर वह दोषी है तो उसे भारत के खिलाफ देशद्रोह के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। गांधी ने सवाल किया- देविंदर सिंह पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और एनएसए खामोश क्यों हैं? पुलवामा हमले में देविंदर सिंह की क्या भूमिका थी? उसने और कितने आतंकवादियों की मदद की? उसे कौन संरक्षण दे रहा था और क्यों दे रहा था?

किसके इशारे पर काम कर रहा था देविंदर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार कहा कि इस बात की पूरी जांच होनी चाहिये कि आतंकवादियों के साथ साठगांठ के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस से निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह किसके इशारे पर काम कर रहा था।

वाड्रा ने ट्विटर पर लिखा कि देविंदर सिंह की गिरफ्तारी चिंतित करने वाले प्रश्न खड़े करती है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है।

बड़ी अजीब बात है कि न सिर्फ इतने दिनों तक उसके (आतंकवादियों से संबंध के) बारे में पता नहीं चल सका बल्कि विदेशी राजनयिकों की जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान उनके साथ उसकी ड्यूटी लगाई गई।

उन्होंने लिखा कि वह किसके इशारे पर काम कर रहा था? इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए। देश में हमले करने में आतंकवादियों की मदद करना राष्ट्रद्रोह है। 

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख