suvichar

क्या TikTok की 5 साल बाद भारत में हो रही है इंट्री, चाइनीज एप को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों मचा है तहलका

Updated: शनिवार, 23 अगस्त 2025 (17:30 IST)
5 साल पहले भारत सरकार ने TikTok पर बैन लगा दिया था। अब इस चाइनीज एप को लेकर नई खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वो टिकटॉक की वेबसाइट को भारत में एक्‍सेस कर पा रहे हैं। हालांकि प्‍ले स्‍टोर और ऐप स्‍टोर पर टिकटॉक ऐप भारतीय यूजर्स के लिए अभी उपलब्‍ध नहीं है।  29 जून, 2020 को भारत सरकार ने TikTok समेत 59 ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला लिया था। 
 
TikTok शॉट वीडियो क्रिएटर्स का पसंदीदा ऐप था। हालांकि टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस का भारत में वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वे टिकटॉक की वेबसाइट को खोल पाए, हालांकि कई लोगों ने कहा कि उनके लिए वेबसाइट अब भी नहीं खुल रही। 
 
5 साल पहले जून 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अन्य लोकप्रिय चीनी ऐप्स के साथ-साथ TikTok पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। देश में Shareit, Mi Video Call, Club Factory और Cam Scanner सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केंद्र ने TikTok और अन्य ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का कारण राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बताया था। 
 
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) ने अपने बयान में कहा था कि ये ऐप्स "ऐसी गतिविधियों में लिप्त थे जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक हैं। 
 
इसे लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। यही बात कई यूजर्स ने भी कही, जिससे साफ है कि वेबसाइट ने भारत में अपनी सेवाएं अभी पूरी तरह शुरू नहीं की हैं। फिर भी, वेबसाइट के आंशिक रूप से खुलने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

इंदौर में क्यों लैंड हुआ बांग्लादेश एयर फोर्स का विमान, क्‍या है परदे के पीछे के 14 घंटे का रहस्य

इंदौर के संगीत शिक्षक राहुल कुमार विश्वकर्मा के गीतों ने मन मोहा, सीएम मोहन यादव के आयोजन में दी प्रस्तुति

Weather Update : क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

हर-हर महादेव का उद्घोष, कंधों पर आस्था लिए बढ़ चले शिवभक्त

अगला लेख