sundarkand

मोबाइल से टिकट बुक करवाते हों तो जरूरी खबर

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (14:51 IST)
अगर आप आईआरसीटीसी आईडी से टिकट बुक करते हों आपके लिए जरूरी खबर है। ई-टिकट का बनाने के लिए आईडी का गलत प्रयोग करने वालों पर आईआरसीटीसी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खबरें आ रही थीं कि एक आईडी पर लगातार ज्यादा टिकट बनाए जा रहे हैं। लेकिन अब ऐसा हुआ तो रेलवे की ओर से इसे ब्लॉक कर दिया जाएगा।

पिछले महीनों में ऐसे 15 सौ से ज्यादा मामलों में कार्रवाई की है। आईआरसीटीसी ने नियमों में बदलाव कर एक महीने में बुक कराए जाने वाले टिकटों की संख्या छ: से बढ़ाकर 12 कर दी है। इसका दुरुपयोग होता देखकर अब सख्ती बरती गई है।

सॉफ्टवेयर से चेक कर एक आईडी से लगातार ज्यादा टिकट बनाने वालों की अलग सूची तैयार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जितने टिकट बने हैं, वे एक परिवार के हैं या हर बार अलग-अलग लोगों के बनाए गए हैं। साथ ही सभी टिकट लंबी दूरी के तो नहीं हैं और तत्काल के कितने टिकट बने हैं।

इसी आधार पर छांटकर आईडी ब्लॉक की जा रही है।  रेलवे के नए नियमों के अनुसार एक महीने में एक आईडी से जनरल कोटे से छ: और तत्काल कोटे के दो टिकट बुक करा सकते हैं। अगर आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक कराते हैं तो एक महीने में 12 टिकट बुक करा सकते हैं। 
 
आधार से ऐसे लिंक करें अपना आईआरसीटीसी अकाउंट : अपने आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कराने के लिए माई प्रोफाइल में अपडेट योर आधार पर जाना होगा। क्लिक करते ही आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइप पासवर्ड) आएगा। इसे दर्ज कराने के बाद आपका खाता आधार से लिंक हो जाएगा। जिस आईडी पर 12 से ज्यादा ई-टिकट बनाए गए हैं उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। दो महीने में करीब 15 सौ आईडी ब्लॉक की जा चुकी हैं। इससे दलालों का नेटवर्क खत्म होगा। एजेंटों को इस नियम से छूट दी गई है।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

अगला लेख